स्थानीय निधि लेखा समिति का 13 अक्तूबर को होगा चंबा प्रवास : लेखा परीक्षा के ऑडिट पैरों की समीक्षा सहित विकास योजनाओं का निरीक्षण करेगी समिति

by
चंबा,12 अक्तूबर :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति 13 अक्तूबर को सभापति इंद्र दत्त लखनपाल की अध्यक्षता में चंबा प्रवास पर रहेगी ।
स्थानीय निधि लेखा समिति में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, राजेंद्र राणा, होशियार सिंह, डीएस ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, पूर्ण चंद ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर और हरीश जनार्था सदस्य हैं।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर कार्य स्थलों का प्रवास करेगी।
इसके साथ दोपहर 12 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के तहत आने आने वाले संस्थानों,बोर्डों, स्वायत्त ,अर्ध- स्वायत्त निकायों , विकास प्राधिकरणों की लेखा परीक्षा के ऑडिट पैरों की समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।
समिति के सभापति एवं सदस्यों का 13 अक्तूबर को रात्रि ठहराव ड़लहौजी रहेगा ।
समिति 14 अक्तूबर को सुबह हमीरपुर के लिए प्रवास करेगीकरेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भलेई में कॉलेज बंद करने के विरोध में चक्का जाम, जनता परेशान :::: विद्यार्थियों की संख्या कम होने का हवाला देकर सरकार ने बंद किया कॉलेज : रंजीत ठाकुर

लचोड़ी।  राजकीय महाविद्यालय भलेई को बंद करने के विरोध में संबधित पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने आज शुक्रवार को भलेई नाला में चक्का जाम किया तथा सरकार के विरूद्ध जाम नारेबाजी की। जानकारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के शहरों के लिए ₹1200 करोड़ की बड़ी पहल, केंद्र के साथ बनी रणनीति

नई दिल्ली में हुई बैठक में विक्रमादित्य सिंह ने रखा पहाड़ों का पक्ष, विशेष रियायत की मांग डिकंजेशन, स्मार्ट मोबिलिटी और आपदा-रोधी इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर एएम नाथ। नई दिल्ली : नई दिल्ली में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पूर्व-छात्र संघ का गठन : अनिल कुमार ठाकुर प्रधान, अमित कुमार उप प्रधान,  दिनेश कुमार सचिव चुने गए

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज 8 अप्रैल 2024 को महाविद्यालय के पूर्व छात्रों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगोड़े बलराज के लिए दो थानों की अलग-अलग रिपोर्ट : उलझन में Court, हिमाचल के पूर्व सीएम के भतीजे की हत्या का मामला

चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के भतीजे आकांक्ष सेन की हत्या कर फरार हुए आरोपित बलराज रंधावा को आठ साल से चंडीगढ़ पुलिस ढूंढ रही है। हालांकि पुलिस की...
Translate »
error: Content is protected !!