स्मारक विवाद में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री : अटल जी का संस्कार होना होता तो- यहां पर राजनीति हो रही

by

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके स्मारक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।  कांग्रेस की मांग ही जहां अंतिम संस्कार हो वहीं पर स्मारक बने। गृह मंत्रालय ने कहा कि अंतिम निगमबोध घाट पर किया जाएगा और मनमोहन सिंह का स्मारक दिल्ली में बनेगा।  अब इस विवाद में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी कूद पड़े हैं।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जब इंसान चला जाता है तो उसके साथ सारे बैर मिट जाते हैं, लेकिन यहां पर राजनीति हो रही है. मैं छोटा सा सवाल करता हूं कि अगर अटल जी का संस्कार होना होता और कोई कहता कि राज घाट पर नहीं होगा वहां स्मारक नहीं बनेगा, कहीं और बनेगा तो कैसा लगता? ये मसला किसी पार्टी का नहीं देश के इतिहास का है।  ये इंसान खास था, जीता-जाता इतिहास था. उचित को जानकर उस पर अमल ना करना कायरता है।  बड़ा दिल होना चाहिए।

अखिलेश यादव ने क्या कहा  :   सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के संदर्भ में सम्मान की परंपरा का निर्वहन होना चाहिए। भाजपा अनुचित उदाहरण पेश न करे।  आप सांसद संजय सिंह ने कहा, महान अर्थशास्त्री और सिख समाज से आने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री को अंतिम संस्कार के लिए राजघाट के पास जगह न देना सरकार की छोटी सोच को दिखाता है।

कांग्रेस की मांग :   कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर चाहती थीं कि अंतिम संस्कार वहीं हो जहां स्मारक बनाया जा सके।  कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई। ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है।  जगह की कमी की बात सामने आने पर प्रियंका गांधी ने डॉ. सिंह का स्मारक शक्ति स्थल (इंदिरा गांधी का स्मारक) या वीरभूमि (राजीव गांधी का स्मारक) के पास बनाने का सुझाव दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में पासपोर्ट कार्यालय की पुनर्स्थापना के लिए विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा में उठाई मांग

एएम नाथ। शिमला : वर्तमान विधानसभा बजट सत्र में Aspirational District चम्बा के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई अहम भावी योजनाओं पर विचार किया गया। इस कड़ी में एक कदम आगे बढा़ते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक-एक मुख्यमंत्री से मिले पीएम मोदी …. कई बार बातचीत के दौरान हंसी-ठहाकों को दौर गूंजता रहा-कहीं हुई सीरियस बात

नई दिल्ली।  पीएम मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नीति आयोग  की 10वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें देश भर के मुख्यमंत्री और राज्य प्रमुख ‘Viksit Rajya for Viksit Bharat @2047’ विषय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नहीं गिराया जाएगा मंडी में मस्जिद का ‘अवैध’ हिस्सा’ : कोर्ट ने लगाई रोक

एएम नाथ। मंडी :  हमारे भारत देश में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपने भीतर कई रहस्य को समेटे हुए हैं। ऐसे में आज हम आप लोगों को इस लेख में एक ऐसे ही...
Translate »
error: Content is protected !!