स्लम ऐरिया बाथू व बसदेहड़ा के नौनिहाल उपायुक्त राघव शर्मा से मिले

by

ऊना 9 मार्च: स्लम ऐरिया बाथू व बसदेहड़ा के 36 विद्यार्थी आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा से मिले तथा प्रशासन के माध्यम से जिला ऊना में किए जाने वाले कार्यों को जाना।
इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने बच्चों से वार्तालाप कर उनका परिचय लिया और उनकी समस्याओं बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे उच्च शिक्षा ग्रहण करें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो तथा वह समाज में एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभा सकें। उन्होंने बच्चों से मिड डे मील के तहत दिए जाने वाले भोजन बारे भी पूछा। उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या है, तो वह सीधे उपायुक्त कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। डीसी ने बच्चों को खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
राष्ट्रीय एकता मंच के सदस्य हरीश कुमार ने स्लम ऐरिया बाथू व बसदेहड़ा सेंटर में पानी व शैड की समस्या बारे उपायुक्त ऊना को अवगत करवाया। उपायुक्त राघव शर्मा ने शीघ्र समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। हरीश कुमार ने कहा कि बच्चों का एक दिवसीय भ्रमण रखा गया है। भ्रमण के दौरान न्याय पालिका व पुलिस विभाग की कार्य शैली से अवगत करवाया जा रहा है, ताकि स्लम एरिया के बच्चे प्रशासन की कार्यप्रणाली के बारे में जान सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित : एसडीएम बद्दी ने सभी सदस्यों को एन्टी चिट्टा की शपथ दिलाई

पट्टा मेहलोग, 27 जून (तारा) : विकास खंड कार्यालय पट्टा मेहलोग में नवगठित पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) बद्दी डॉ. संजीव धीमान, खंड विकास अधिकारी पट्टा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

41 लाख रुपये में हुआ सौदा : अमेरिका जाने की चाह रखने वाले व्यक्ति के लिए डंकी रूट पर व्यवस्था करने वाला एजेंट गिरफ्तार

नई दिल्ली। अमेरिका जाने के इच्छुक व्यक्ति को डंकी रूट से भेजने से जुड़े मामले में आइजीआइ थाना पुलिस ने पंजाब के एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम जगजीत सिंह उर्फ जस्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमवीर जागृति मंच ने स्कूल में पर्यावरण बारे किय्या जागरूक

इंदौरा ब्यूरो : “पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण की दिशा में जागरूकता अभियान की तीसरी कड़ी (वर्ष 2026) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरंडा (उपमंडल नूरपुर) में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं, अध्यापकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी के दफ्तर में सीबीआई ने छापा मारा : 5 घंटे बाद एक युवक के साथ निकली बाहर, 2.5 करोड़ रुपए की उलझ गई गुत्थी!

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में क्राइम ब्रांच (सीबीआई) की टीम ने छापा मारा। लगातार पांच घंटे चली जांच के बाद एक और...
Translate »
error: Content is protected !!