स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला : केवल सिंह पठानिया

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 12 अगस्त: अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डिग्री कॉलेज धर्मशाला, अनुभव ट्रस्ट तथा गूंज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय ‘हेल्दी च्वाइस फॉर ब्राइट फ्यूचर’ रहा, जिसमें जिला के लगभग 100 शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, नशे से दूर रहने तथा बेहतर भविष्य के निर्माण को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। समारोह में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं की क्षमता, प्रतिभा और सामाजिक जिम्मेदारियों को पहचानने का अवसर प्रदान करता है। आज के युवा ही कल के समाज और राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। इसलिए युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों तथा समाज को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों तथा सामाजिक सेवा से जुड़ने की अपील तथा आह्वान किया कि वे स्वयं स्वस्थ विकल्प अपनाने के साथ-साथ अपने साथियों और समाज के अन्य वर्गों को भी जागरूक करें।
*एंटी चिट्टा अभियान में सक्रियता बढ़ाएं युवा*
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने नशा उन्मूलन को विशेष प्राथमिकता दी है और इसी दिशा में व्यापक एंटी-चिट्टा अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपने आसपास के युवाओं को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज के सामाजिक एवं आर्थिक ताने-बाने को भी कमजोर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेल तथा रचनात्मक गतिविधियों में करें।
इस अवसर पर उप मुख्य सकेतक ने युवाओं द्वारा लगाई गई प्रतिभा प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा अनुभव ट्रस्ट का विधिवत शुभारंग किया। इसके अलावा अनुभव ट्रस्ट और गुंजन संस्थाओं की गतिविधियों की भी सराहना की।
केवल सिंह पठानिया ने आयोजकों को एक लाख रूपये की धनराशि अपनी एच्छिक निधि से देने की घोषणा की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ‘हेल्दी च्वाइस फॉर ब्राइट फ्यूचर’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
समारोह में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सूद, प्रिंसीपल धर्मशाला कालेज राकेश पठानिया, गंुजन संस्था के कार्यकारी निदेशक संदीप परमार, अनुभव ट्रस्ट के संदीप मैहता व मैडम चंद्र्रलेखा डढवाल, जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला सहित विभिन्न कालेजों के नोडल अधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं की बात को सुने और गेस्ट टीचर पॉलिसी वापस ले सरकार – जो वादा था सरकार निभाए और युवाओं को पक्की नौकरी दे : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। जब जो मन में आए उसे पॉलिसी बनाकर प्रदेश के ऊपर नहीं थोपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड की शुरुआत : आइए जानें कौन हैं डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री, जिनके नाम पर हुई अवॉर्ड की पहल*

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 जून : शिक्षा क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन ने प्रोफेसर सिम्मी के नाम पर एक्सीलेंस अवार्ड की शुरुआत की है। इसके पहले संस्करण में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धमकी भरी ईमेल के बाद पुलिस मुख्यालय ने आईबी और एनआईए से को लिखा पत्र

 एएम नाथ। शिमला : शिमला में प्रदेश के मुख्य सचिव के दफ्तर और उपायुक्त कार्यालय मंडी को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीय एजेंसी को पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने वर्चुअल माध्यम से ली एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक : ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों में 375 करोड़ रुपए के शैलफ पारित

शिमला  – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों...
Translate »
error: Content is protected !!