स्वां नदी में नहाने गए तीन17 वर्षीय नाबालिग युवकों से एक की डूबने से मौत : दो को लोगों ने बचा लिया

by

गढ़शंकर : गांव खुरालगढ़ साहिब के कल तीन 17 वर्षीय नाबालिग युवकों को जिला रोपड़ के ब्लॉक नंगल के गांव भलाण के निकट स्वां नदी में नहाने दौरान डूबने लगे तो दो नाबालिग युवकों को मौके पर मौजूद लोगों ने निकाल लिया। लेकिन एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक का आज गांव खुरालगढ़ में संस्कार कर दिया।
जानकारी मुताबिक गांव खुरालगढ़ साहिब के 17 वर्षीय नाबालिग युवक सुलखन सिंह पुत्र करनैल सिंह , निशान सिंह पुत्र दिलबाग सिंह तथा हर्ष पुत्र प्रेम सिंह जिला रोपड़ के ब्लॉक नंगल के गांव भलाण के निकट स्वां नदी में नहाने चले गए। स्वां नदी में गहरे गड्डों में पानी भरा होने के कारण तीनों युवक डूबने लगे तो वहां पर मौजूद लोगों ने देख कर उन्हें बचाने की कोशिश की तो दो युवकों निशान सिंह पुत्र दिलबाग सिंह तथा हर्ष पुत्र प्रेम सिंह को तो बाहर निकाल लिया और वह बच गए। लेकिन सुलखन सिंह पुत्र करनैल सिंह तब तक पानी से भरे गहरे गड्डो में डूब चूका था। जसिके बाद सुचना मिलते ही कल वहां पर नंगल पुलिस मौके पर पहुँच गई और कल देर शाम करीव साढ़े छह वजे सुलखन सिंह का शव बाहर निकाला गया। सुलखन सिंह के शव का आज सिवल अस्पताल नंगल में पोस्टमार्टम करवाया गया।
फोटो : मृतक सुलखन सिंह व स्वां नदी से शव निकालते हुए लोग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वार्षिक बजट (2025-26) में आईसीडीएस के लिए आवंटन में वृद्धि और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायकों को ग्रेच्युटी लागू करने हेतु व अन्य मांगों को पूरा करने के लिए वित् मंत्री को आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटीयू) ने भेजे मांग पत्र

अरुण दीवान : नवांशहर : आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटीयू) नवांशहर की ब्लॉक अध्यक्ष लखविंदर कौर के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरूप सिंह के माध्यम से आईसीडीएस के संस्थागतकरण...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में करियर गाइडैंस सैशन लगाया गया

गढ़शंकर: बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में कामर्स व इकनामिक्स विभाग द्वारा करियर गाइडैंस व पलेसमैंट सैल के सहयोग से बी.काम. तृतीय भाग के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर गाइडैंस सैशन लगाया गया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैलानियों की सुविधा के लिए : मुख्यमंत्री का निर्णय 2 जनवरी तक दिन-रात खुले रहेंगे ढाबे एवं रेस्तरां

शिमला : प्रदेश सरकार ने राज्य में आने वाले सैलानियों की सुविधा के दृष्टिगत रेस्तरां, ढाबे, चाय तथा खान-पान की अन्य दुकानें इत्यादि 2 जनवरी, 2023 तक दिन-रात खुले रखने का निर्णय लिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!