मोदी सरकार देश की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लेने में सक्षम : खन्ना

by

देश विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने के लिए देश की सेनाएं तैयार : खन्ना
होशियारपुर 2 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। इस मौके खन्ना ने कहा कि पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों ने अपनी जान गँवा दी परन्तु इस हमले के रूप में आतंकवादी संगठनों और देश विरोधी ताकतों ने अपनी कबर खोद ली है। खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लेने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सेनाओं को हर बंदिश से आजाद कर देश की हर कीमत पर सुरक्षा करने के आदेश जारी कर दिए हैं। खन्ना ने कहा कि देश की सेनाएं अब देश की सुरक्षा के विषय पर खुद फैसले ले सकती हैं। खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत का जितना खौफ देश के दुश्मनों को है उतना आज तक किसी सरकार के राज में देखने को नहीं मिला। खन्ना ने कहा कि अब मोदी सरकार देश की सुरक्षा के लिए बड़े से बड़ा फैसला लेने के लिए भी तैयार है। खुले दरबार में खन्ना के समक्ष लोगों ने प्रशासन एवं पंजाब सरकार की मंद कार्यप्रणाली सम्बन्धी समस्याएं रखीं। खन्ना ने कहा कि वे इन समस्याओं को केंद्र सरकार की मदद से हल करवाने का प्रयास करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर ने शहीदों को श्रद्धा सुमन भेंट किए

गढ़शंकर : शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कारगिल शहीद के शहीदी दिवस को समर्पित उनके परिवार, रिश्तेदार, जीओजी टीम गढ़शंकर, एक्स सर्विसमैन, नजदीकी गांवों के सरपंचों, स्कूलों के स्टाफ व बच्चों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : म​णिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, 10 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : चंबा के भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 10 लोग गंभीर...
article-image
पंजाब , समाचार

युवक मेला मीठी यादें छोड़ते हुए हुआ संपन्न : युवक सेवाएं विभाग की ओर से दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में करवाया गया जिला स्तरीय दो दिवसीय युवक मेला

राकेश शर्मा  : मुकेरियां, 12 जनवरी :  युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर की ओर से दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में करवाए जा रहे जिला स्तरीय दो दिवसीय युवक मेला मीठी यादें छोड़ता हुआ संपन्न हो...
article-image
पंजाब

कनाडा स्टडी वीजा के लिए अब दिखाना होगा 17 लाख का बैंक बैलेंस

1 सितंबर से लागू नए नियम, ट्यूशन फीस और यात्रा खर्च के अलावा दिखानी होगी रकम चंडीगढ़। कनाडा में स्टडी वीजा पर जाने वाले पंजाबियों समेत अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वित्तीय जरूरत बढ़ गई...
Translate »
error: Content is protected !!