स्वास्थ्य ठीक है तो व्यक्ति कठिन से कठिन व विपरीत परिस्तिथियों में भी जीवन पथ पर उत्साह पूर्वक आगे बढ़ता : डाॅ मंजू बहल

by
बसदेहडा में जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना ने आज डॉ अम्बेडकर भवन बसदेहडा में जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने की।
इस अवसर पर सीएमओ ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य जन समुदाय को तंदरुस्त रहने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष लोगों को किसी न किसी बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य विषय है हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य है। स्वास्थ्य व्यक्ति की व स्थिति है, जिससे शरीर और मन सक्रिय होकर सभी कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि यह दिवस वर्ष 1950 से प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्थान है स्वास्थ्य व्यक्ति की अमूल्य निधि है। यह केवल व्यक्ति विशेष को प्रभावित नहीं करता, बल्कि जिस समाज में रहता है उस सम्पूर्ण समाज को प्रभावित करता है। स्वस्थ मनुष्य ही सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह कुशलता पूर्वक कर सकता है।  सीएमओ ने बताया स्वास्थ्य मनुष्य समाज का आधार स्तम्भ है। यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक नहीं तो पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान भी कोई उपकार नहीं कर सकता। इसके विपरीत यदि स्वास्थ्य ठीक है तो व्यक्ति कठिन से कठिन व विपरीत परिस्तिथियों में भी जीवन पथ पर उत्साह पूर्वक आगे बढ़ता रहता है।
इस अवसर पर विभाग द्वारा आशा कार्यकत्र्ताओं के बीच भाषण प्रतियोगिता भी करवायी गयी।
इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, कार्यकारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंदर पाल सिंह, स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरेश कुमार, बीसीसी कार्डिनेटर कंचन माला, डॉ जितेंदर पाल सिंह, खंड बसदेडा की समस्त आशा वर्कर सहित ग्रामीण उपस्थित
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फिल्म नीति को हिमाचल सरकार ने दी मंजूरी : 50 प्रतिशत शूटिंग के साथ बनी फिल्मों के लिए वार्षिक पुरस्कार

शिमला : हिमाचल प्रदेश को फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा स्थान बनाने के लक्ष्य के साथ राज्य सरकार ने हाल ही में एक व्यापक फिल्म नीति को स्वीकृति प्रदान की है। इस नीति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगे डिजिटल साक्षरता शिविर : शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली कॉल्स बारे लोगों को किया जाएगा जागरूक

एएम नाथ। ऊना, 23 जुलाई। डिजिटल साक्षरता को लेकर टाऊन हॉल ऊना में शीघ्र जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इन जागरूकता शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई), साइबर पूलिंग, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जमानत खारिज : रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी की अदालत ने को जमानत पर रिहा करने से किया इन्कार

एएम नाथ। शिमला : विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने आरोपी नरेंद्र सिंह रावत निवासी उत्तराखंड (वर्तमान पता-ग्रेटर नोएडा (पश्चिम), गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) को जमानत पर रिहा करने से...
हिमाचल प्रदेश

भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं को मिलेगी रहने व खाने की सुविधा: डीसी

मदद के लिए दूरभाष नंबरों 01975-225045, 225046 पर संपर्क करें ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!