गोयला स्कूल में एन्टी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by

पट्टा मेहलोग, 19 जून (तारा) : यूवाओं को नशे के जाल से बचाने और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला में एक विशेष ‘एंटी-चिट्टा’ (नशा विरोधी) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह ने की।
इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को ‘चिट्टा’ (सिंथेटिक ड्रग्स) जैसी घातक नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों और उनके सामाजिक व आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा, “चिट्टा हमारे समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। छात्र हमारे देश का भविष्य हैं। उन्हें किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल और रचनात्मक कार्यों में लगाना चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों को अपने परिवार, दोस्तो व पड़ोसियों को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक करने के लिए प्रेरित किया तथा अपील की, कि वे चिट्टे के खिलाफ अपने आस-पास किसी भी प्रकार की नशीली गतिविधियों को देखें, तो विद्यालय में स्थापितं एंटी चिट्टा बॉक्स के अंदर इस बारे सूचना अपनी पहचान लिखे बिना डालें। कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी द्वारा सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी नशा न करने और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय धीमान ने इस सफल आयोजन के लिए खंड विकास अधिकारी और उनकी टीम का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों तथा समस्त स्टाफ के इलावा पंचायत गोयला की नवनिर्वाचित प्रधान निर्मला देवी, उप प्रधान गुरुदेव सिंह ,वार्ड सदस्य रक्षा देवी, पंचायत सचिव मीरा, ग्राम रोजगार सेवक कृष्ण दत्त, राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला गोयला के मुख्याध्यापक रामानंद मेहता व उनके विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देशभर में किया टॉप : पूरे देश भर में हिमाचल का नाम हुआ रोशन सीडीएस परीक्षा में रजत कुमार ने देशभर में किया टॉप

  एएम नाथ। धर्मशालासं : घ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर गोराड़ा के रहने वाले रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला का शव बरामद : घरों के बीच बनी एक खाई में गिरी हुई थी

चैलचौक ; मंडी जिला के गोहर उपमंडल के चैलचौक पंचायत में एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान 60 वर्षीय शुक्रि देवी पत्नी खेमू निवासी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना चिनूक : एयरफोर्स ने शुरू किया सबसे बड़ा रेस्क्यू, एक उड़ान में 60 लोग एयरलिफ्ट

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण फंसे हजारों श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार की सुबह एक नई उम्मीद लेकर आई। भारतीय वायुसेना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में गहरी खाई में लुढ़की ऑल्टो कार : उपप्रधान समेत दो की मौत, एक घायल

एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के उपमंडल सलूणी के चकोली-लाहरा सड़क पर एक ऑल्टो कार सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में उपप्रधान समेत दो की मौके पर ही मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!