स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए गंभीरता से काम करे सरकार : जयराम ठाकुर

by

प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, सरकार की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है

हिम केयर, आयुष्मान सहित केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी तरीके से मिले प्रदेश वासियों को लाभ

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। सिर्फ जुबानी जमा खर्च से न प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरेगीऔर नहीं मरीजों का बेहतर इलाजहो पाएगा। प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने की दिशा में सरकार को ईमानदारी से तुरंत काम करने की आवश्यकता है। आज हालात यह हैं कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और इसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेशवासियों को न तो केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ मिल पा रहा है और न ही राज्य सरकार अपनी योजनाओं का ढंग से क्रियान्वयन कर पा रही है। कागजों में योजनाएं जरूर चल रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं। पूरा प्रदेश मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। डॉक्टरों, नर्सों, तकनीकी कर्मियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार इन्हें भरने के बजाय केवल घोषणाओं और आंकड़ों का खेल खेल रही है। अस्पतालों में न पर्याप्त डॉक्टर हैं, न जरूरी उपकरण और न ही समय पर दवाइयां उपलब्ध हो पा रही हैं।
आईजीएमसी शिमला में बीते दिनों हुई मारपीट की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह घटना सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लिए एक गंभीर चेतावनी है। अस्पतालों में अव्यवस्था, भीड़, सुरक्षा व्यवस्था की कमी, काम का अधिक दबाव और प्रशासनिक लापरवाही ऐसी घटनाओं को जन्म दे रही है। सरकार को इस घटना से सबक लेते हुए केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए तुरंत खाली पदों को भरना चाहिए, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए, दवाइयों और उपकरणों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए तथा केंद्र की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ईमानदारी से काम करना चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेशवासियों को हिमकेयर, आयुष्मान भारत सहित केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रभावी और निर्बाध रूप से मिलना चाहिए। ये योजनाएं गरीब, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवन रक्षक हैं, लेकिन वर्तमान में इनके क्रियान्वयन में लापरवाही और अव्यवस्था के कारण आम जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए मरीज को अस्पतालों में भटकना पड़ता है और केंद्र द्वारा बजट दिए जाने के बाद भी बहुत सी दवाएं मरीजों को नहीं मिल पाती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट नहीं तो रिश्ता खत्म : ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में खेल दिया ‘इमोशनल कार्ड

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सर्वे में दावा किया जा रहा है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बेहद मजबूत हालत में है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ताजा बयानों से डोलड्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 67 उम्मीदवारों ने भरे परचे : ऊना जिले में शहरी निकाय चुनावों के लिए 137 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन-पत्र

ऊना, 02 मई -शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के लिए ऊना जिले के विभिन्न निकायों में कुल 137 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर की आंचल शर्मा ने रचा इतिहास : AIIMS MSc न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा में हासिल किया पहला स्थान

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के गांव करेर की होनहार बेटी आंचल शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एम्स द्वारा आयोजित एमएससी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी की जिला परिषद चंबा के तहत वार्डों के परिसीमन संबंधी अधिसूचना

आगामी 7 दिनों के भीतर प्रस्तुत किए जा सकते हैं आपत्तियाँ–आक्षेप एएम नाथ। चंबा, 20 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग...
Translate »
error: Content is protected !!