स्वीप कार्यक्रम के तहत पूबोवाल आईटीआई में दिया मतदाता जागरूकता संदेश

by
ऊना, 24 मार्च। जिला में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मतदाताओं को प्रेरित कर मतदाताओं को जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आईटीआई पूबोवाल में स्वीप कार्यक्रम आयोजित करके वोट के महत्व बारे जागरूक किया गया।
इस दौरान बताया कि 1 अप्रैल 2024 को 18 साल की आयु या उससे अधिक का हो रहे किसी युवा ने यदि अभी अपना वोट नहीं बनवाया है तो वह वोट जरूर बनवा ले। 4 मई तक मतदाता सूची में पंजीकरण कराया जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग विभागों ने माध्यम से स्वीप कार्यक्रम आयोजित करके मतदाता जागरूक संदेश दिए जा रहे हैं। इसके अलावा मतदाता जागरूकता संदेश के लिए सभी उपमंडलों में हस्ताक्षर अभियान के तहत भी जागरूकता संदेश देने पर जोर दिया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव विभाग कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य : जयराम

संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से खिलवाड़ दुर्भाग्यपूर्ण राहुल गांधी को फिर लॉन्च करने में जुटी कांग्रेस : जयराम एएम नाथ। शिमला : चुनाव विभाग के कार्यालय में कथित तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ अभद्रता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों के मुद्दों का समाधान चर्चा एवं संवाद के माध्यम से संभव : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान

राजपुरा । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटियाला में किसानों के एक समूह से बृहस्पतिवार को बातचीत की और उन्हें अलग- अलग प्रकार की फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वन भूमि पर आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए भाजपा सांसदों से सहयोग का आह्वान किया ; हम जन सेवा के लिए प्रतिबद्ध, कुछ लोग कर रहे ओच्छी राजनीतिः मुख्यमंत्री

राहत शिविरों में ठहरे  लोगों  ने प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया एएम नाथ। मण्डी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में आपदा से सबसे अधिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोर्ट परिसर से चिट्टा आरोपी फरार, पहली मंजिल से लगाई छलांग : डेढ़ घंटे बाद पकड़ा, दो पुलिसकर्मी निलंबित

एएम नाथ।  बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी मंगलवार को न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने कोर्ट परिसर की...
Translate »
error: Content is protected !!