किसानों के मुद्दों का समाधान चर्चा एवं संवाद के माध्यम से संभव : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान

by

राजपुरा । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटियाला में किसानों के एक समूह से बृहस्पतिवार को बातचीत की और उन्हें अलग- अलग प्रकार की फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि ऐसी फसलें उगाई जाएं जो लाभ देने के साथ- साथ पानी की खपत भी कम करें। जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले  के बाद इंडस वाटर ट्रीटी सस्पेंड करने के मोदी सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों के पानी का उपयोग करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसानों के मुद्दों का समाधान चर्चा एवं संवाद के माध्यम से संभव है।

केंद्र के ‘Developed Agriculture Resolution Campaign’ के तहत सेंट्रल मिनिस्टर ने पटियाला के राजपुरा में गंडिया खेड़ी गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने एक फार्मस ग्रुप से मुलाकात की। ग्रुप ने अपनी प्रॉब्लम से उन्हें अवगत कराने के अलावा अपनी मॉडर्न एग्रिकल्चर प्रैक्टिस के बारे में जानकारी दी।

चौहान के साथ पंजाब के एग्रिकल्चर मिनिस्टर गुरमीत सिंह खुड्डियां, Punjab Agricultural University के वाइस चांसलर सतबीर सिंह गोसल और Indian Council of Agricultural Research  के साइंटिस्ट भी मौजूद रहे। देश के फूड स्टोर में पंजाब के किसानों की भूमिका की सराहना करते हुए चौहान ने कहा कि देश ने इस वर्ष गेहूं, धान, मक्का और सोयाबीन का ऑलटाइम रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया है। चौहान ने कहा, ” इसमें पंजाब की सबसे बड़ी भूमिका रही और मैं पंजाब की धरती को नमन करता हूं।”

सेंट्रल मिनिस्टर ने कहा कि PM मोदी का लक्ष्य है कि क्रौप प्रोडक्शन बढ़े, लागत कम हो, किसानों को उनकी फसलों का profitable price मिले और अगर उन्हें कोई नुकसान होता है तो उन्हें कंपन्सेशन दिया जाए। किसानों के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि वे किसानों द्वारा अपनाई जा रही चावल की सीधी बुआई तकनीक से प्रभावित हैं और वे अन्य किसानों से भी कम पानी की खपत के लिए DSR अपनाने का रिक्वेस्ट करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘मुझे सीधी बुआई, मशरूम की खेती या साइलेज बनाने सहित अच्छी फसल पद्धतियों से अवगत कराया गया।’ ‘साइलेज’ एक संरक्षित हरे चारे का प्रकार है जो पशुओं के लिए एक न्यूट्रियस और बैलेंस डाइट होता है नेशनवाइड कैंपेन ‘Vikas Krishi Sankalp Abhiyaan’ के बारे में चौहान ने कहा कि वह किसानों से मिलकर उनकी प्रॉब्लम समझ रहे हैं। एक सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि क्रॉप डाइवर्सिफिकेशन प्रोग्राम समय की मांग है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से दिया इस्तीफा

एएम नाथ। नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा कि स्वास्थ्य...
हिमाचल प्रदेश

नेहरू युवा केंद्र ऊना के स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ऊना : नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय प्रारंभिक अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड -19 संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया ।...
article-image
पंजाब

खन्ना ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बिताये पलों को किया स्मरण   – सादगीप्रीय तथा अच्छे व्यक्तित्व के मालिक थे डॉ. मनमोहन सिंह : खन्ना

होशियारपुर 27 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए भगवन से प्रार्थना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मास्टर माइंड ने कोर्ट में किया सरेंडर, आरोपियों के बरामद मोबाईल से मिले अहम सुराग : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी को मिली बढ़ी सफलता

धर्मशाला। हिमाचल के पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को बड़ी सफलता मिली है। एक ओर जहां मामले के मास्टरमाइंड भरत यादव ने कांगड़ा कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!