स्वीमिंग पुल तथा बास्केटबाल कोर्ट बनाने पर की विस्तार से चर्चा : धर्मशाला में खेल गतिविधियों के विस्तारीकरण को तैयार करें प्लान: डीसी*

by
पटोला में फुटबाल मैदान विकसित करने की संभावनाओं पर मांगी रिपोर्ट, शूटिंग रेंज का सफल संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
एएम नाथ। धर्मशाला, 06 जून। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला में खेलकूद गतिविधियों के विस्तारीकरण तथा आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि धर्मशाला में नेशनल लेवल की टूर्नामेंट आयोजित किए जा सकें।
शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला खेल परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर की इंडोर स्टेडियम की मरम्मत के लिए भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैंे ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसके साथ ही खेल परिसर के विस्तारीकरण पर भी चर्चा करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्लान तथा प्राकल्लन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यक बजट का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम के साथ ही बास्केटबाल तथा स्वीमिंग पूल बनाने के लिए भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं तथा इस बाबत जिला युवा सेवाएं खेल विभाग को इस बाबत रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि खेल परिषद की ओर से धर्मशाला तथा इसके आसपास फुटबाल के लिए मैदान विकसित करने का मामला भी उठाया जिस पर खेल परिषद तथा एसोसिएशन के इस सुझाव पर खन्यारा के पटोला में मैदान विकसित करने की संभावनाओं को लेकर लोक निर्माण विभाग को आवश्यक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उपायुक्त ने कहा कि खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल परिषद के माध्यम से आवश्यक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही बैडमिंटन कोर्ट के लिए भी नए मैट्स उपलब्ध करवाने तथा भारत्त्तोलन के लिए जिम में ही आवश्यक जगह उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए। कालेज के समीप शूटिंग रेंज में भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश उपायुक्त ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के खेल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम निर्मित किया गया है इसके साथ ही नगरोटा में निर्मित इंडोर स्टेडियम के संचालन के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुराने उपकरणों को हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही चेजिंग रूम तथा शौचालयों की सुविधा भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि देहरा में एकीकृत खेल परिसर के निर्माण की कार्य योजना भी तैयार की जा रही है तथा इस के लिए युवा खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर धर्मशाला में योगा के सत्र भी आयोजित किए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों की एकाग्रता को बल मिल सके इस के लिए भी युवा खेल सेवाएं विभाग को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। जिला खेल परिषद की बैठक में जरूरतमंद खिलाड़ियों को स्पांसरशिप तथा इंडोर स्टेडियम में प्रवेश तथा पंजीकरण शुल्क को लेकर भी चर्चा की गई।
इससे पहले जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला खेल परिषद की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशियों पर दिल्ली में चर्चा, विधायकों को प्रत्याशी बनाना है या नहीं, होगा फैसला : मुंबई से राहुल गांधी के साथ आज दिल्ली लौटेंगे सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :   लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सोमवार शाम को होने वाली बैठक में चर्चा कर सकती है। हालांकि प्रत्याशी तय करने को लेकर सेंट्रल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टाऊन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – विश्वमोहन देव चौहान

ऊना, 19 अक्तूबर. जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से ऊना उपमंडल के तहत टाउन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दिव्यांगता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद से कार्यकर्ताओं में भरा जोश

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  विधायक डॉ. जनक राज ने मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। डॉ. जनक राज ने बुधवार को ग्राम पंचायत तुंदाह, गांव बन्नी, सिलपड़ी, चूलाड़, सैंडा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना स्कूल मैदान में कैबिनेट मंत्री चन्द्र कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जिलावासियों को दी बधाई

किसानों की आय बढ़ाना प्राथमिकता : कृषि मंत्री रोहित भदसाली । ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ऊना, 15 अगस्त. कृषि एवं पशुपालन मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!