सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगे : बिजली संशोधन बिल पर सीएम भगवंत मान बोले

by

चंडीगढ़ ।
केंद्र सरकार के बिजली संशोधन बिल पर सीएम भगवंत मान ने इसे राज्यों के अधिकारों पर एक और हमला करार दिया। सीएम मान ने कहा कि हम अपने अधिकार के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। केंद्र सरकार इस बिल को संसद में लेकर आ रही है। मान ने कहा कि हम इस बिल को संसद में पेश करने का सख्त विरोध करते हैं।
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 2020 में यह बिल लाया गया तो किसानों ने इसका विरोध किया। तब केंद्र ने इसे वापस ले लिया। उस वक्त केंद्र ने कमिटमेंट की थी कि राज्यों के साथ सलाह कर इसे दोबारा लाएंगे। इसके बावजूद किसी राज्य से चर्चा नहीं की और बिल ले आए। चीमा ने इसे संघीय ढांचे पर बहुत बड़ा हमला करार दिया।
चीमा ने कहा कि इस बिल के आने से बिजली क्षेत्र प्राइवेट हाथों में चला जाएगा। इस बिल के बाद अंबानी-अडानी जैसे प्राइवेट घरानों का अधिकार हो जाएगा। इसके बाद बिजली प्राइवेट हो जाएगी। उन्हें कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। आम आदमी इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी और राज्यसभा में आप के सांसद इसका विरोध करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रमुख ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

एएम नाथ । शिमला :  शिमला जिले में एक पंचायत प्रमुख द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

जन्म दिन पर पेड़ लगाने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

गढ़शंकर : दिन प्रतिदिन वातावरण में फैल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सभी को पेड़ लगाने चाहिए। इन बातों का प्रगटावा कंडी संघर्ष कमेटी के राज्य कन्वीनर मरेड दरशन सिंह मट्टू ने नैशनल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुतिन, यूं मार गए बाजी…कहां मात खा गए ट्रंप

आलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक भले ही बेनतीजा रही हो लेकिन जानकार इसे रूस की बड़ी जीत बता रहे हैं। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद पहली...
article-image
पंजाब

पार्किंग ठेकेदार का कारनामा, 35 साल पुराने सफेद के पेड़ में कीलें ठोक लगाया गेट – हम कार्रवाई करेंगे : नायब तहसीलदार विजय कुमार

माहिलपुर, 30 अगस्त: एक तरफ पंजाब सरकार बढ़ती गर्मी के चलते समय-समय पर सभी विभागों, ग्राम पंचायतों व अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से पौधारोपण अभियान चलाकर पेड़ लगाने के लिए करोड़ों...
Translate »
error: Content is protected !!