सतौज पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान : कहा….पंचायत चुनाव देश में लोकतांत्रिक प्रणाली की नींव, चुनावों का उद्देश्य लोगों को जमीन स्तर पर लोकतंत्र का बनाना हिस्सा

by

सतौज : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य की जनता को आगामी पंचायत चुनाव के दौरान पैसे और ताकत का इस्तेमाल करने वालों को पूरी तरह से नकारने का आह्वान किया है। अपने गांव सतौज के दौरे के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव देश में लोकतांत्रिक प्रणाली की नींव हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों का उद्देश्य लोगों को जमीन स्तर पर लोकतंत्र का हिस्सा बनाना है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग पंचायतों में चुने जाने वाले उम्मीदवारों के लिए सर्वसम्मति बनाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को इन चुनावों में पैसे और ताकत के इस्तेमाल से बचना चाहिए ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बन सकें। उन्होंने कहा कि यह राज्य भर के गांवों के समग्र विकास के साथ-साथ उनमें सामुदायिक एकता और सांप्रदायिक सद्भावना को मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पंचायत चुनाव बिना पार्टी चुनाव चिह्न के लड़े जा रहे हैं।इससे गांवों में गुटबाजी खत्म होगी और ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने बड़े हितों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने से रोकने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जो भी गांव सर्वसम्मति से पंचायत का चुनाव करेगा, उसे स्टेडियम, स्कूल या अस्पताल सहित पांच लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी पंचायत का सर्वसम्मति से चुनाव कराकर राज्य में मिसाल कायम करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पैतृक गांव के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। आगे भी गांव के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी और यह राज्य का मॉडल गांव बनकर उभरेगा।

राज्य सरकार पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करना चाहती है, जिसके लिए समझदार और ईमानदार लोगों का चयन किया जाना चाहिए। राज्य भर के गांवों को विकास के लिए अधिकतम फंड देकर नया रूप दिया जाएगा और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। गरीबी सिर्फ नेताओं की बातों से खत्म नहीं होगी, बल्कि आम आदमी के सशक्तीकरण से ही इसे समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह कुंजी है, जो लोगों का जीवन स्तर उठाकर उन्हें गरीबी से बाहर निकाल सकती है। उनकी सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार देकर उनके सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है और अब तक 44,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैंदेगीl

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतें लोकतांत्रिक प्रणाली की नींव हैं और इसे हरसंभव तरीके से मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरपंचों का चुनाव गांवों के लिए होना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक पार्टी या गुट के लिए। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि पंचायतें गांवों के विकास और लोगों की खुशहाली के लिए प्रेरक के रूप में काम करें। उन्होंने कहा कि पंचायतें स्वस्थ लोकतंत्र की नींव हैं और राज्य सरकार शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। पंजाब सरकार गांवों का पूर्ण कायाकल्प करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के हितों के खिलाफ कोई भी केंद्रीय कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार पंजाब के लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पंजाब सरकार किसी को भी राज्य और यहां के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगीl

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रक की टक्कर में युवक की टांग काटनी पड़ी, चालक पर केस

आनंदपुर साहिब से लौटते समय हुआ हादसा; पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान 29 अगस्त को हुई टांग काटने की सर्जरी गढ़शंकर, 21 सितंबर। आनंदपुर साहिब से माथा टेककर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे जालंधर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ : सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये – स्वाति मालीवाल ने बोला जोरदार हमला

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेहद करीबी और आप पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर पूरे देश की राजनीति में हलचल मची हुई है। भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर...
article-image
पंजाब

चर्चित बर्खास्त कॉन्स्टेबल की जमानत याचिका खारिज : नशा तस्करी और आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल

बठिंडा  :  बठिंडा में नशा तस्करी मामले में चर्चित पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अमनदीप...
article-image
पंजाब

समूह राजनीतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन बनाएं यकीनीः कोमल मित्तल

जिला चुनाव अधिकारी की ओर से राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होशियारपुर, 17 मार्चः भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लोक सभा चुनाव-2024 की घोषणा कर दी गई है व इसके तुरंत प्रभाव से...
Translate »
error: Content is protected !!