सड़क हादसे में एक की मौत, अज्ञात नामजद

by

नवांशहर। थाना काठगढ़ पुलिस ने सड़क हादसे के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव टौंसा निवासी केसर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव भोलेवाल निवासी अमनदीप कुमार के साथ 29 नवंबर को मोटरसाइकिल (पीबी-20-डी-4888) पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान जब पुलिस पार्टी राएपुर माजरा कालेज के पास पहुंचे तो पीछे की ओर से एक कार के चालक ने कार को तेज रफ्तार व लापरवाही के साथ चलाते हुए बिना हार्न बजाए उनके मोटरसाइकिल के बीच टक्कर मार दी। जिसे उनके मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया तथा अमनदीप कुमार मोटरसाइकिल से सड़क के बीच गिर गया तथा उसका सिर डिवायडर के साथ टकरा गया। इसके उपरांत कार का चालक अपनी कार को साइड पर लगाकर उनके पास आ गया तथा उन्होंने कार का नंबर (एचआर-08-पी-7526) पढ़ा, जो भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद टोल प्लाजा बछुआ के वाहन पर अमनदीप को सिविल अस्पताल रोपड़ दाखिल करवाया गया। जिसे बाद उसे चंडीगढ़ ले गए। इसके बाद उन्होंने अमनदीप के परिवार को इसकी सूचना दी तथा वह अपने काम में व्यस्त हो गए। फिर 5 दिसंबर को अमनदीप के परिवार वालों ने उन्होंने बताया कि अमनदीप की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा- 279, 304-ए व 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिअद के पास तो कुछ नहीं है, शिअद अच्छे नेता भाजपा में आना चाहें तो आकर कमल से जुड़ सकते : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

कपूरथला : शिअद और भाजपा के बीच गठबंधन की चर्चा जालंधर उपचुनाव के बादकी कयासबाजी शुरू हो गई थी। लेकिन अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गठबंधन को लेकर भाजपा का रुख स्पष्ट...
article-image
पंजाब

नशे से 4 युवकों की मौत के बाद प्रशासन का एक्शन : थाना लखोंके बहराम के इंचार्ज सहित 2 निलंबित

गुरुहरसहाय :   फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के साथ लगते गांव लाखोके बहराम में कुछ दिन पहले दो दिनों में 4 नौजवानों की नशे के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद आज जिला सिविल प्रशासन...
article-image
पंजाब

उप-चुनाव के लिए मतदान तिथि में हुआ बदलाव :उप-चुनाव के लिए मतदान की तिथि 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर

होशियारपुर, 04 नवंबरः भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पंजाब की चब्बेवाल, गिद्धड़बाहा, बरनाला और डेरा बाबा नानक सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के लिए मतदान तिथि में बदलाव किया गया है। तिथियों में...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज में लोहड़ी का पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया

गढ़शंकर : डी.ए.वी कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर में प्रिंसीपल डा. बिक्कर सिंह के नेतृत्व में लोहड़ी का पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस मौके आयोजित विशेष समागम में मुख्यातिथि के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!