हंस फाउंडेशन उपलब्ध कराएगी अस्पताल डायलिसिस सुविधा : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू संचालन के लिए बनी कमेटी

by
सेवाएं आरम्भ होने तक ग्रेस मेगा केयर, ग्रीन एवेन्यु रक्कड़ कलोनी और नन्दा अस्पताल ऊना में मिलती रहेगी डायलिसिस की सुविधा
ऊना, 27 मार्च। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए एक कमेटी गठित की गई है। सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू को सदस्य सचिव तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चौहान, जसविंदर सिंह, योगेश कुमार व गौरव कुमार को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
डॉ. वर्मा ने बताया कि उपायुक्त जतिन लाल के निर्देशानुसार गठित इस कमेटी का उद्देश्य डायलिसिस मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़।
सीएमओ ने बताया कि मरीजों को अभी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्थापित डीसीडीसी केंद्र के माध्यम से डायलिसिस कि सुविधा उपलब्ध हो रही थी। लेकिन जल्द ही मरीजों को डायलिसिस की सुविधा हंस फाउंडेशन के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि डायलिसिस केंद्र में जब तक हंस फाउंडेशन अपने नये उपकरणों को सुचारू रूप से व्यवस्थित करेगी तब तक डायलिसिस मरीजों को ग्रेस मेगा केयर, ग्रीन एवेन्यु रक्कड़ कलोनी व नन्दा अस्पताल ऊना में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक ग्रेस मेगा केयर में लगभग 15 मरीज व नन्दा अस्पताल में 25 मरीज इस सुविधा के लिए पंजीकृत किए गए हैं। इन अस्पतालों में यह सुविधा आयुष्मान व हिमकेयर के अंतर्गत निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसे लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन न. 88944-57225 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिला बिलासपुर को दी 8 करोड़ रुपये की सौगात : केंद्र से विशेष राहत पैकेज की अब धुंधलाती जा रही उम्मीद: सीएम

बिलासपुर ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिला को 8 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगातें दीं। उन्होंने बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में बनने वाली प्रदेश की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग को संवेदनशील स्थानों पर जिला में एम्बुलेन्स तैनात करने के DC आदित्य नेगी ने निर्देश दिए : ताकि दुर्घटना के समय तत्काल सहायता प्रदान की जा सके

शिमला, 22 सितम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की आध्यक्षता में आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई । इस अवसर पर उन्होंने बैठक में जिला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुनर्नियोजन के लिए 31 जनवरी तक आवेदन करें राजस्व सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा :उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला में राजस्व विभाग के अंतर्गत सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पुनर्नियोजन के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 19 जनवरी से बढ़ा कर 31 जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम को फोन पर धमकाया, पुलिस से मांगी सुरक्षा

एएम नाथ। मंडी : :  एसडीएम पधर ने एक व्यक्ति पर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने पुलिस थाना पधर में शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!