हटवाड़ स्कूल पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार, छात्र छात्राओं से किया संवाद बोले-फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही जल्द शुरू होगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 15 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज हटवाड़ स्कूल का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर परिश्रम के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
उपायुक्त ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने, गलत संगत से बचने और अनुशासन को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेलकूद एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।May be an image of one or more people, people studying and text
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षाओं की व्यवस्था, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर पठन-पाठन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक परिणामों से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधारों पर चर्चा की। विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और सह-पाठ्य गतिविधियों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
उपायुक्त ने हटवाड़ स्कूल में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना से पूर्व विद्यालय के आधारभूत ढांचे और आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान प्रस्तावित छात्रावास, खेल मैदान सहित उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय से शिक्षा विभाग के नाम फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त होते ही शीघ्र ही डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
राहुल कुमार ने कहा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना से पूर्व सभी प्रकार की कमियों को दूर किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 60 वर्ष से अधिक व 45 वर्ष से अधिक बीमार व्यक्तियों को लगेगा कोविड टीकाः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

को-विन 2.0 पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से करना होगा पंजीकरण ऊना (1 मार्च)- अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज एक प्रैस वार्ता में बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला: गढ़शंकर में 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां शमशान घाट में अस्थियां रखने वाले बॉक्स से गायब : परिजन परेशान

गढ़शंकर। गढ़शंकर के शमशान घाट महेशियना से अस्थियां रखने वाले बॉक्स में रखी 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला साहमने आया है। परिजनों के साहमने अस्थियां कहां गई यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर बाजार में लोगों को दी शुभकामनाएं, पूजा-अर्चना की

हमीरपुर 22 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को हमीरपुर के सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश को दिल्ली में दी गई अंतिम विदाई

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा आखिर दुनिया को अलविदा कह गए। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसाइटी निवासी हरीश ने मंगलवार शाम को अंतिम सांस...
Translate »
error: Content is protected !!