हत्या की गुत्थी सुलझी, गांववासी ने ही किया कत्ल

by

सिरमौर। थाना संगडाह क्षेत्र के चाढ़ना गांव में 6 नवंबर को नेपाली मूल के एक व्यक्ति वीर बहादुर की हुई हत्या का मामला पुलिस ने काल डिटेल की मदद से सुलझा लिया है। पुलिस ने चाढ़ना गांव के ही कश्मीर सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लोगों से पूछताछ भी हत्या की गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित हुई। बुधवार को नाहन में पत्रकारों से बात करते हुए एसपी रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी कश्मीर सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में कश्मीर सिंह ने बताया कि वीर बहादुर ने कुछ समय पहले उससे 2 हजार रुपए उधार लिए थे। घटना के दिन वह वीर बहादुर के पास शराब लेने के लिए पहुंचा था। उसने वीर बहादुर से अपने पैसे वापस मांगे। पैसे न देने पर वह बिना पैसे के शराब मांग रहा था। जिस पर वीर बहादुर ने शराब देने से इंकार कर दिया। इसके बाद कश्मीर सिंह ने डंडे से पीटकर वीर बहादुर को पीटना शुरू कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के दिन घटनास्थल से अवैध शराब भी बरामद की थी। उसने बताया कि वीर बहादुर गांव में अवैध शराब का काम करता था। एसपी सिरमौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके ने अंब में कोरोना पर लोगों को किया जागरूक

ऊना : नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा जन-जन को कोरोना से बचाओ मुहिम के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा अंब बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने उपराज्यपाल से पूर्व जेल मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों की जांच की मंजूरी मांगी

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व जेल मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सीबीआई ने ठग सुकेश चंद्रशेखर समेत कई हाई प्रोफाइल कैदियों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूरा पिंड मुक जाएगा मुकेश की बारी नहीं आएगी – मुकेश में जरा भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए

एएम नाथ / रोहित जसवाल । शिमला : शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए है। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतू सरकार द्वारा प्रदान की जाती है आर्थिक सहायता- महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 25 मई – बारिश तथा आगजनी सहित किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा प्रशासन के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को राहत राशि सहायतार्थ के...
Translate »
error: Content is protected !!