हथियारों के दो नेटवर्क का पर्दाफाश :16 पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

by

 विदेश में बैठे हैंडलर से जुड़े तार, कैंटोनमेंट और गेट हकीमा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग-अलग नेटवर्क का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस और एक होंडा एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है। शुरुआती जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे एक कथित हैंडलर के संपर्क में होने की बात सामने आई है।May be an image of text

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के गांव नौशहरा ढाला निवासी अनमोल सिंह उर्फ मोहला (19) और गांव चेला निवासी हरदीप सिंह उर्फ शिव (18) के रूप में हुई है। इनके साथ दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

कैंटोनमेंट क्षेत्र में नाबालिग से छह पिस्तौल बरामद

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के अनुसार, पहले ऑपरेशन के दौरान कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र में एक्टिवा सवार एक नाबालिग को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान छह पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में कैंटोनमेंट थाने में एफआईआर नंबर 196 दर्ज की गई है।

गेट हकीमा पुलिस ने भी की कार्रवाई

दूसरे ऑपरेशन में गेट हकीमा थाना पुलिस ने अनमोल सिंह और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल बरामद कीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने हरदीप सिंह उर्फ शिव को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पांच और पिस्तौल बरामद की गईं। इस संबंध में गेट हकीमा थाने में एफआईआर नंबर 315 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बरामद हथियारों में ग्लॉक और चीन निर्मित पिस्तौल भी शामिल

पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, एक चीन निर्मित .30 बोर पिस्तौल, एक .30 बोर एक्स-शॉट, एक पीएक्स-5 स्टॉर्म, नौ अन्य .30 बोर पिस्तौल और एक देसी .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

विदेशी हैंडलर से संपर्क की जांच

डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो कथित तौर पर हथियारों की खेप उपलब्ध करवाने में मदद करता था। इसके बाद हथियारों को संगठित नेटवर्क के जरिए आपराधिक तत्वों तक पहुंचाए जाने की आशंका है।

पुलिस अब हथियारों की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और हथियारों को आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने के साथ नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 गांवों से कूड़ा करकट उठाने के नए प्रोजेक्ट का डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी ने किया शुभांरंभ

गढ़शंकर – विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के 8 गांवो के लोगों को कूड़ा करकट उठाने से निजात दिलाने के लिए विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी ने नए प्रोजेक्ट का आरंभ किया। उन्होंने बताया...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी के सामने भिड़े पंजाब के नेता : पंजाब में कांग्रेस में होंगे बड़े बदलाव !

चंडीगढ़  : पंजाब में हुए स्थानीय निकाय के चुनाव में आम आदमी पार्टी 958 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया है. दरअसल, पिछली बार इनके पास केवल 69 सीटें ही थी. वहीं, कांग्रेस पार्टी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे...
article-image
पंजाब , समाचार

धारा 306 एवं 506 तहत मामला दर्ज : आरोपियों पर मामला दर्ज करने के उपरांत बीज विक्रेता अनिल कुमार का अंतिम संस्कार

गढ़शंकर :16 सितम्बर: गत दिनीं गढ़शंकर के गांव अचलपुर निवासी तथा गांव कानेवाल में बीजों की दुकान करते अनिल कुमार बल्ली पुत्र सतपाल ने नैनवां के एक व्यक्ति और महिला के खिलाफ खुदकुशी नोट...
Translate »
error: Content is protected !!