कमरे में महिला और युवक के शव फंदे से लटके मिले : तीन-चार साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे दोनों

by

 मियोग गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

एएम नाथ। राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के मियोग गांव में किराये के कमरे में रह रहे एक महिला और युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार को दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

मृतकों की पहचान कोटला मांगण निवासी अजय (27) और बाग धमनिया निवासी ममता (33) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले करीब तीन से चार वर्षों से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। लगभग डेढ़ माह पहले उन्होंने मियोग गांव में किराये पर कमरा लिया था। इससे पहले वे राजगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर किराये के कमरों में रह चुके थे। बताया जा रहा है कि दोनों दिहाड़ी-मजदूरी कर अपना गुजारा करते थे।

बेटे ने 112 पर दी सूचना

मामले की सूचना मृतका के बेटे ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

मौत के कारणों की जांच जारी

बताया जा रहा है कि ममता की पहले दो शादियां हुई थीं और उसके दोनों बेटे पूर्व पतियों से हैं। अजय और ममता अलग-अलग जातियों से संबंधित थे, लेकिन उनकी मौत के पीछे इन परिस्थितियों की कोई भूमिका रही है या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

एएसपी नरेंद्र ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करिया-भड़िया पुल से रावी नदी में कूदा बुजुर्ग, लापता, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बुजुर्ग व्यक्ति रावी नदी में कूद गया। लापता हुए बुजुर्ग को ढूंढने के लिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया मगर लापता का कोई सुराख़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मर्डर…..बुजुर्ग दंपती का गला घोंटा, महिला की मौत और पति गंभीर, 2 सैलानियों पर शक

रोहित जसवाल। कुल्लू :  कुल्लू में बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है. महिला के पति पर भी हमला किया गया, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  कुल्लू पुलिस ने मामले दर्ज कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

 केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बढ़ोतरी पर सरकार का रूख साफ

हर कर्मचारी की नौकरी को लेकर पद व विभाग अनुसार उसकी रिटायरमेंट को लेकर सरकार की ओर से उम्र निर्धारित गई है। अब रिटायरमेंट की उम्र  को सरकार अब पहले से भी ज्यादा करने...
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी व क्रेच कार्यकर्ता व सहायिका का साक्षात्कार स्थगित

चुवाड़ी : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी श्री धर्मवीर ने जानकारी दी है कि उपमंडल भटियात के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में विभिन्न रिक्त पदों के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!