हमीरपुर उपचुनाव की अधिसूचना जारी : पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया

by
हमीरपुर 14 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई।
एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश के दिन कोई भी नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मनीष कुमार सोनी ने बताया कि 21 जून दोपहर बाद 3 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून को होगी तथा 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 10 जुलाई को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक होगा। जबकि, मतगणना 13 जुलाई को होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशी रोजगार को लेकर चेतावनी – फर्जी कंपनियों से रहें सावधान

एएम नाथ।  धर्मशाला, 02 जुलाई :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने जिला कांगड़ा के समस्त आवेदकों को सूचित किया है कि कुछ निजी कंपनियां विदेशों में नौकरी दिलवाने के नाम पर बिना किसी अधिकृत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा को मिला स्टेट गुड गवर्नेंस अवार्ड-2021

ऊना: 19 सितंबरः जिलाधीश ऊना राघव शर्मा को राज्य स्तरीय गुड गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किया गया है। मंडी में आज आयोजित एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह पुरस्कार राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूरी सिंह संग्रहालय में चम्बा रुमाल की प्रदर्शनी एवं कार्यशाला शुरू 

एएम नाथ। चंबा, 1 मार्च :   क्यूरेटर भूरी सिंह संग्रहालय नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक मार्च से संग्रहालय के सभागार में   जिला की प्रसिद्ध कलाकृति चम्बा रुमाल को लेकर छह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियों पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से पड़ी फटकार के बाद मुख्यमंत्री अब असहज : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : झूठी गारंटियों पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जी से पड़ी फटकार के बाद मुख्यमंत्री अब असहज हो गए हैं जिन्हें कभी भी कुर्सी छीन जाने का डर सता रहा...
Translate »
error: Content is protected !!