51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप-चुनाव की अधिसूचना जारी : नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन आज कोई भी नामांकन नहीं किया दाखिल

by
नालागढ़ :  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल की ओर से आज 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप-निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इसके अनुसार उप-चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से प्रारम्भ हो गई है और 21 जून, 2024 तक प्रत्याशी प्रातः 11.00 बजे से सायं 03.00 बजे तक उपमण्डलाधिकारी (ना.) के कोर्टरूम में अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन नहीं भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून, 2024 को प्रातः 11.00 बजे की जाएगी और नामांकन वापिस लेने की तिथि बुधवार 26 जून, 2024 को सायं 03.00 बजे तक निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान की तिथि 10 जुलाई, 2024 निर्धारित की गई है और मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन आज कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करोड़ों का पानी मोटर सायकिल और कार से ढोया- सरकारी संरक्षण प्राप्त कांग्रेस नेता व ठेकेदारों को बचा रही सरकार : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों को दी बधाई एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में मीडिया से बातचीत में कहा कि सुक्खू सरकार के नेतृत्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने पुजारली-4 में पंचायत/सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री ने आज अपने नावर क्षेत्र के प्रवास के दौरान पुजारली-4 में 65 लाख रुपये से निर्मित पंचायत/सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।  इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री : शरची में पूर्व सैनिक अनूप राम के घर ठहरे मुख्यमंत्री

नगलाड़ी-शरची सड़क को बेहतर बनाने के लिए आकलन तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। बंजार : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत कुल्लू जिला में बंजार विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैंपल लिए : स्वास्थ्य विभाग ने गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर नाके दौरान 50 किलो संदिग्ध पनीर और 10 किलो खोया जब्त –

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिल्वट खोरों पर निगरानी रखी जा रही गढ़शंकर, 23 अक्टूबर: मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत जिले में लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है और...
Translate »
error: Content is protected !!