हमीरपुर की आंचल शर्मा ने रचा इतिहास : AIIMS MSc न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा में हासिल किया पहला स्थान

by

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के गांव करेर की होनहार बेटी आंचल शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एम्स द्वारा आयोजित एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से परिवार, क्षेत्र और पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है।

आंचल शर्मा की इस असाधारण उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
सफलता के बाद आंचल के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर इंद्र दत्त लखनपाल ने भी आंचल शर्मा को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।
विधायक ने कहा कि आंचल की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि यदि किसी के भीतर दृढ़ संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते।
आंचल शर्मा की इस उपलब्धि से पूरे बड़सर क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। बड़ी संख्या में लोग उनके माता-पिता को बधाई देने पहुंच रहे हैं।
ग्रामीण परिवेश में रहकर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाली आंचल शर्मा की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित, 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण पर विशेष ज़ोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आज (मंगलवार) को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके चैंबर में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1.5 लाख रुपये जुर्माना : आरटीओ ने तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को बिना परमिट पराली के पकड़ा

नालागढ़ : हिमाचल की सीमा में पंजाब से पराली लेकर बिना परमिट के आए तीन ट्रैक्टरों का आरटीओ ने चालान कर 1.5 लाख रुपये जुर्माना किया है। यह तीनों ट्रैक्टर एग्रीकल्चर के लिए खरीदे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवा संसद 2024 का हुआ शुभारंभ – क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर छात्र करेंगे चर्चा : युवा संसद में बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सिस्टम ही सर्वोच्च

एएम नाथ। शिमला 24 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 24 और 25 अक्तूबर को युवा संसद में क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर “युवा संसद” का शुभारंभ वीरवार को किया गया। इस मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रोन तकनीक से खेतों में कीटनाशक व खाद का कर सकेंगे छिड़काव : 10 लीटर क्षमता वाले ड्रोन की कीमत 6 से 10 लाख

मंडी। जिले में किसान और बागवान अब ड्रोन तकनीक से खेतों और बगीचों में कीटनाशक और खाद का छिड़काव कर सकेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर ने धनोटू विकास खंड के पलोहटा गांव में लगभग...
Translate »
error: Content is protected !!