हमीरपुर के निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास 25 तक बंद रहेगी मुख्य सड़क

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 16 अक्तूबर। निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास हमीरपुर-नादौन मुख्य सड़क पर बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीवरेज लाइन को बदलने के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 25 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन को बदलने के कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए हमीरपुर-नादौन सड़क के इस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही 25 अक्तूबर तक बंद की गई है। इस दौरान वाहन चालक पैट्रोल पंप से गलोड़ सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों, पुलों व रज्जूमार्ग परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने नितिन गडकरी से की चर्चा

रोहित भदसाली। शिमला / नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर प्रदेश में विभिन्न सड़कों, पुलों और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यदि ऋण लेने वाले की मृत्यु हो जाती है तो बैंक ऋण किससे वसूलेगा, पैसा किसे देना होगा? नियम जानें

आजकल जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। आमतौर पर लोग घर या कार खरीदने के लिए बैंकों से ऋण लेते हैं। देश के सभी बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना बनाने के लिए सभी अधिकारी दें महत्वपूर्ण सहयोग : उपायुक्त राघव शर्मा

ऊना, 19 मई – नशे पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन रेड क्राॅस और गुंजन संस्था के सहयोग से ऊना जिला को नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एबीवीपी ने सीएम को सौंपा ज्ञापन: बहुदेशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण अति शीघ्र किया जाए

शिमला| हिमाचल की राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों के चुनाव को लेकर एबीवीपी की इकाई ने बुधवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। इकाई सचिव कमलेश ने मुख्यमंत्री से...
Translate »
error: Content is protected !!