हमीरपुर के वार्ड नंबर 2 में खुली उचित मूल्य की दुकान

by

हमीरपुर 12 सितंबर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि हमीरपुर शहर के राशनकार्ड धारकों की सुविधा के लिए विभाग ने हमीरपुर शहर के मेन बाजार में कपिल जनरल स्टोर के समीप व्यक्तिगत उचित मूल्य की दुकान खुलवाई है। यह राशन डिपो आशीष उप्पल द्वारा संचालित किया जा रहा है।
जिला नियंत्रक ने बताया कि वार्ड नंबर 2 और इसके आसपास के राशनकार्ड धारक उक्त डिपो से राशन लेने हेतु पंजीकरण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता इस नए राशन डिपो से राशन लेना चाहते हैं, वे अपने राशनकार्ड का पंजीकरण करवाने के लिए आशीष उप्पल के मोबाइल नंबर 98168-30949 पर संपर्क कर सकते हैं। इस सरकारी राशन डिपो के माध्यम से प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक राशन वितरित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी जान लें कि सरकारें आती जाती रहती हैं, भावनाएं कुचलने का प्रयास न करें : जयराम ठाकुर

हर जगह हिंदूवादी लोगों को फंसाने की साजिश कर रही है सुक्खू सरकार और कुछ अधिकारी हिंदू समाज के धैर्य को बार-बार परखने की गलती न करे सरकार और प्रशासन मुख्यमंत्री की 97 फीसदी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अश्लील वीडियो मामले में पुलिस ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट : सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को पुलिस ने क्लीन चिट दी

मोहाली। स्थानीय चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में अश्लील वीडियो मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की जा चुकी है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जांच में यूनिवर्सिटी में एमबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में फोरलेन टनल से फिर नुकसान : चलौंठी में दरारें आने से खाली करवाए घर, मचा हड़कंप

नुकसान का आकलन करेगी जिला प्रशासन की कमेटी एएम नाथ। शिमला : राजधानी शिमला के चलौंठी क्षेत्र में फोरलेन परियोजना के तहत बन रही टनल एक बार फिर नुकसान की वजह बन गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित चंबा-चुवाड़ी टनल निर्माण की फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार निर्माण को केंद्रीय संस्था या आउटसोर्स एजेंसी से वित्त पोषण की योजन : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चम्बा,...
Translate »
error: Content is protected !!