हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय पर व्यय किए 470 करोड़, कैंसर संस्थान के लिए 85 करोड़ जारीः मुख्यमंत्री सुख्खू

by

मुख्यमंत्री ने हड़ेटा में चार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नवजीवन पार्क का किया शिलान्यास

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । नादौन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नादौन विधानसभा क्षेत्र के हड़ेटा में चार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड लाइवलीहुड जनरेशन परियोजना (नवजीवन) का शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत चिल्ड्रन पार्क, वॉकिंग ट्रेल, योगा की सुविधा, कैफेटेरिया, वॉच टावर तथा तीन कॉटेज सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन क्षेत्र के हड़ेटा में सबसे घना जंगल है, इसीलिए इस क्षेत्र का चयन पार्क बनाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे हमीरपुर में सड़कों का दोहरीकरण किया जा रहा है। गलोड़-भट्टा सड़क के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य सड़कों को भी डबल लेन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा के बाद अब स्वास्थ्य क्षेत्र में हमीरपुर को अग्रणी बनाने के लिए काम कर रही है। डॉ. राधाकृष्णन हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय पर अब तक 470 करोड़ रुपए खर्च किए चुके हैं। भविष्य में यहां स्टेट ऑफ आर्ट कैंसर संस्थान बनने जा रहा है जिसके लिए 85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने बिना स्टाफ और संसाधनों के सरकारी संस्थान खोल कर इन्हें कमजोर किया लेकिन प्रदेश सरकार इसमें सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में अत्याधुनिक मशीनें स्थापित करने के लिए 1500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य सुविधाओं से बीमारी की सटीक पहचान हो पाएगी और लोगों को सस्ता व बेहतर इलाज मिलेगा। आईजीएमसी शिमला में 27 करोड़ रुपये से पैट स्कैन और टांडा, हमीरपुर, नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय और अटल सुपर स्पेशिएलिटी चिकित्सा संस्थान चमियाणा में ‘3-टेस्ला’ एमआरआई मशीनें स्थापित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहा है ताकि सरकारी संस्थानों में बच्चों को गुणात्त्मक शिक्षा प्राप्त हो सके। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी लाभ के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांट दी और साधन संपन्न लोगों को भी सब्सिडी दे दी गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार चुनाव की दृष्टि से नहीं बल्कि जनहित के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी को भी प्रदेश की संपदा को लूटने नहीं दिया जाएगा और राज्य सरकार लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इन निर्णयों से गरीब वर्ग प्रभावित नहीं होगा। राज्य सरकार प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित कर रही है और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से क्षेत्र की जनता उन्हें आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि गलोड़ की 12 पंचायतें परिसीमन के बाद जब नादौन विधानसभा क्षेत्र में सम्मिलित हुईं तो यहां की जनता कहती थी कि क्षेत्र से कभी कोई मंत्री नहीं रहा, लेकिन आज आपको मुख्यमंत्री मिला है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हड़ेटा में नया पटवार सर्किल खोलने के साथ-साथ नया पंचायत घर बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों और पेयजल सुविधा को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा, सुमन भारती, कैप्टन पृथ्वी चंद, कैप्टन प्रेम चंद, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बुजुर्गों,जरूरतमंदों को मिलेगी घर द्वार पर स्वास्थ्य देखभाल सेवा – पंचायत स्तर पर सेहत सेवा स्वयं सहायता समूह होंगे गठित: डीसी हेमराज बैरवा

धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर कार्यशाला आयोजित एएम नाथ।धर्मशाला, 05 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में सेहत सेवा अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों, चलने फिरने में असमर्थ रोगियों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल बस से गिरी 9 साल की मासूम बच्ची, टायर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत एएम नाथ। ऊना

  एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के भलेती में एक स्कूल बस से तीसरी कक्षा की छात्रा गिर गई। बस के टायर की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षाें में श्रमिकों को प्रदान की 10.36 करोड़ की आर्थिक मदद – कंवर

समूरकलां व डोहगी में आज 410 लाभार्थियों को इंडक्शन हीटर व 345 को साईकलें वितरित ऊना, 21 फरवरी – भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से गत तीन वर्षोें के दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है और अब हरियाणा बदलने की बारी : सुनीता केजरीवाल

यमुनानगर, 28 जुलाई : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को साढ़ौरा में बदलाव जनसभा को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल...
Translate »
error: Content is protected !!