गिरफ्तार – जंगल में बंदूक से निशाना बनाने की कर रहा था प्रेक्टिस -जिस युवक फांदी पर पूर्व MLA के बेटे दुआरा गोलियां चलवाने के थे आरोप

by

रोहित जसवाल । बिलासपुर :   जिले के घुमारवीं इलाके में जंगल में शूटिंग की प्रेक्टिस करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक जंगल में बंदूक से निशाना लगाने का प्रेक्टिस कर रहे थे और इनकी वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से 11 कारतूस भी बरामद किए गए हैं और अब दोनों को रिमांड पर भेजा गया है. एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कि मामले की पुष्टि की है। एक आरोपी फांदी पर बीते कुछ माह पहले बिलासपुर कोर्ट में फायरिंग भी की गई थी और इसमें पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर का बेटा गिरफ्तार हुआ था. पूर्व विधायक के बेटे पर गोलियां चलवाने के आरोप लगे हैं.

जानकारी के अनुसार, सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और एक अन्य युवक जंगल में निशाना लगाने की प्रेक्टिस कर रहे थे। अन्य युवक की पहचान घुमारवीं के मुहाणा गांव अंकुश पटियाल के रूप में हुई. उसकी कार से एक कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने सौरभ का नाम लिया और बताया कि वह जंगल में गोली चलाकर अभ्यास करता है। पुलिस ने सौरभ को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आशंका जताई है कि बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रची जा रही थी. मामले को अदालत के बाहर हुए गोलीकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।

उधर, एसपी संजीव धवल का कहना कि मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी को पहले पांच दिन की रिमांड मिली थी. दोनों को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां पर उन्हें तीन दिन का रिमांड मिला था। लेकिन शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया तो चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

फांदी पर चली थी गोलियां :  फांदी पर पूर्व विधायक पर हमले का आरोप लग चुका है।  इसके बाद बीते साल बिलासपुर कोर्ट में उस पर गोलियां भी चलाई गई थी और इस मामले में बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे पर आरोप लगे थे और उसे गिरफ्तार कर किया गया था। ऐसे में अब पुलिस को आशंका है कि किसी साजिश को अंजाम देने के लिए यह प्रेक्टिस की जा रही थी। हरियाणा के एक युवक की पुलिस को तलाश है, जो कि पहले फांदी के साथ प्रेक्टिस कर चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में दौड़ती HRTC बस बनी आग का गोला :चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

एएम नाथ। पालमपुर (कांगड़ा) : कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पालमपुर डिपो की HRTC बस चलते-चलते आग की लपटों में घिर गई। सरूट से पालमपुर जा रही बस...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ पर हिमाचल की कांग्रेस सरकार का दावा बेतुका और साजिश भरा : मलविंदर सिंह कंग

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार हिमाचल के दावे को सिरे से खारिज करती है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ पर हिमाचल की कांग्रेस सरकार का दावा बेतुका और साजिश भरा है। पंजाब के अधिकारों...
article-image
पंजाब

तुम्हारे शेर बेटे को मार दिया : तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे : सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में ‘पूरी तरह जंगलराज

कपूरथला : जिले में ढिलवां इलाके में आरोपियों ने तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे। वहां खिलाड़ी के पिता...
article-image
पंजाब

सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक रहेगी छुटियां

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान हाे गया हैं। सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूल पूरे एक महीने बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के सचिव आईएएस कमल किशोर यादव ने अधिसूचना जारी की हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!