हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

by
हमीरपुर 21 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को 3 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे।
सबसे पहले, प्रदीप कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंदर वर्मा ने नामांकन पत्र भरा। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। शुक्रवार को एक और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा ने सबसे आखिर में नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस प्रकार, विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। भाजपा के आशीष शर्मा ने 18 जून को नामांकन पत्र भरा था और अंतिम दिन शुक्रवार को प्रदीप कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नंद लाल ने पर्चे दाखिल किए।
एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून को होगी तथा 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 10 जुलाई को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक होगा। जबकि, मतगणना 13 जुलाई को होगी।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

330 करोड़ रुपए तकनीकी शिक्षा पर किए जा रहे इस वर्ष खर्च : अनुशासन एवं परिश्रम ही सफलता का मुख्य आधार – डॉ. शांडिल

एएम नाथ : कण्डाघाट :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अनुशासन में रहकर समय पर किया गया परिश्रम ही सफलता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संधोल में एक दिवसीय किसान गोष्टी का आयोजन : किसान गोष्ठी में महिलाओं से किया आह्वान-भोजन में शामिल करें मोटा अनाज

धर्मपुर, 26 दिसंबर । विधायक चंद्रशेखर ने आज संधोल में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा द्वारा आयोजित एक दिवसीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

एचपी एसडीआरएफ ने उत्तर क्षेत्र में हासिल किया पहला स्थान : उत्तराखंड एसडीआरएफ ने दूसरा स्थान और दिल्ली एसडीआरएफ ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

धर्मशाला 18 मार्च । हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपी-एसडीआरएफ) ने 17 से 18 मार्च 2025 तक गाजियाबाद में 8वीं बटालियन, एनडीआरएफ परिसर में आयोजित क्षेत्रीय स्तर (उत्तर क्षेत्र) एसडीआरएफ प्रतियोगिता में प्रथम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री राहत कोष में 47,05,683 रुपये का विश्वविद्यालय के शिक्षण संकायों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की ओर से अंशदान

एएम नाथ। शिमला : विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कार्यकारी परिषद के सदस्य हरीश जनारथा ने विश्वविद्यालय के शिक्षण संकायों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!