उपायुक्त ने की नाहन के सभी समुदायों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील

by
एएम नाथ।  नाहन, 21 जून। जिला सिरमौर के नाहन में आज उपायुक्त सुमित खिमटा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा की अध्यक्षता में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नाहन स्थित सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह बैठक नाहन शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजित की गई। बैठक शहर के लोगों में आपसी भाईचारे का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बैठक में शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर भी बल दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि नाहन एक ऐतिहासिक शहर है, जोकि सभी समुदायों में आपसी भाईचारे के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने बैठक के माध्यम से नाहन के लोगों से आपसी भाईचारे को बनाए रखने की भी अपील की।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, उपमंडलाधिकारी (ना.) सलीम आजम, उप-पुलिस अधीक्षक रमा कांत ठाकुर, व्यापार मंडल व विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में बनेगा 300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर : मुख्यमंत्री

शिमला डेंटल कॉलेज का नाम होगा ‘राजीव गांधी डेंटल कॉलेज’ ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स समाज को बेहतर जीवन-गुणवत्ता दे रहे हैं: सुक्खू एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की राजनीति उनके पक्ष में फैसला आएगा तो न्यायालय निष्पक्ष, विपक्ष में फैसला आया तो न्यायालय कमजोर : भाजपा

शिमला : राहुल गांधी ने अपनी आदत मुताबिक गलत बयानबाजी कर देश को भटकाने की कोशिश की है। वह अपने आप को देश, सांविधानिक संस्थाओं, न्यायालय से और संसद से बड़ा समझते हैं। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों में भी फहराया राष्ट्रीय ध्वज

एएम नाथ।  हमीरपुर 26 जनवरी। जिला के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में भी सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला न्यायिक परिसर में आयोजित समारोह में जिला एवं सत्र न्यायधीश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने दिव्यांगजनों को वितरित किए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने तहसील चंबा से संबंधित दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए आज कल्याण भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 52 दिव्यांगजनों को 75 प्रकार के नि:शुल्क कृत्रिम...
Translate »
error: Content is protected !!