भाजपा की जोरावर मैदान में जनआक्रोश रैली : जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आई है, तब से जनता पर सिर्फ महंगाई का बोझ डाल रही – त्रिलोक कपूर ने कहा 2 सालों में 27 हजार 465 करोड़ का लिया कर्ज –

by

एएम नाथ। धर्मशाला :   तपोवन में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। बीजेपी वर्कर जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने इन्हें बैरिकेड लगाकर रोक लिया। भाजपा वर्कर ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। मगर पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया।  इससे पहले भाजपा ने तपोवन के जोरावर स्टेडियम में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली की। इसमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा ने पहले सदन के भीतर और बाद में जोरावर स्टेडियम में सुक्खू सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग आए थे। मगर पुलिस ने लोगों को रोक दिया। जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से परेशान है। इसलिए लोगों ने विधानसभा के घेराव करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने 10 झूठे आश्वासन देकर सत्ता हासिल की। अब तक कोई वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आई है, तब से जनता पर सिर्फ महंगाई का बोझ डाल रही है। डीजल पर वैट लगाया गया और राशन डिपो में दालें भी महंगी कर दी गईं।

           भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा, कांग्रेस ने गारंटियां देकर जनता से धोखा किया। बेरोजगार युवाओं को हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां, 22 लाख बहनों को 1500 रुपए महीना देने का वादा किया गया। किसानों और बेरोजगारों को भी झूठे वादे करके ठगा गया। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरी तरह से नाकामियों और विफलताओं से भरे रहे हैं। इन दो सालों में कांग्रेस की सारी गारंटियां फेल हुई है और सरकार ने दो साल का जश्न मनाकर करोड़ों रुपए की फिजूलखर्ची की।    त्रिलोक कपूर ने कहा, कांग्रेस सरकार 2 साल के कार्यकाल में ही 27 हजार 465 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज ले लिया है। फिर भी सरकार के पास राज्य में विकास कार्य कराने के लिए बजट नहीं है।  हिमाचल में बनने वाले सीमेंट की पिछले 2 सालों में में चार बार कीमतें बढ़ाई गई। इन 2 सालों में 100 रुपए के लगभग कीमत बढ़ी, जिसके चलते 445 रुपए से कम सीमेंट की बोरी नहीं मिल रही है। टीसीपी में नक्शे पास करवाने की फीस पहले तीन हज़ार रुपए थी, जिसे बढ़ा कर अब 16 हज़ार रुपए कर दिया है।भाजपा महामंत्री ने कहा, पिछली भाजपा सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी बंद कर दी गई है। ग्रामीण आबादी पर पानी के शुल्क का बोझ डाला गया। फिर कांग्रेस ने किस बात का जश्न मनाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की 16 बैठकों में लिए गए 273 निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक एएम नाथ। शिमला :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18-59 आयु वर्ग में 30 सितंबर तक फ्री लग रही सतर्कता डोज़, सभी लगवाएंः डीसी

दूसरी डोज़ के छह माह बाद लगवाई जा सकती है सतर्कता डोज़, पहले 9 महीने बाद लगता था टीका ऊना :20 जुलाई: वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व इसकी रोकथाम के दृष्टिगत सरकार द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों-कर्मचारियों ने DC को दी दीपावली की बधाई

हमीरपुर 11 नवंबर। उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपायुक्त हेमराज बैरवा को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार देर शाम को इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपायुक्त के कार्यालय में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी तक बनेगी हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी : गुटबाजी पाटकर संतुलन स्थापित करने की बड़ी चुनौती :

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन अगले साल जनवरी महीने तक हो सकता है. नई कार्यकारिणी के गठन के लिए तीन दिन तक शिमला स्थित राजीव भवन में बैठकों का...
Translate »
error: Content is protected !!