गणित में फेल तो टेंशन नहीं, परिणाम पास ही आएगा – बोर्ड ने यह राहत सीबीएसई से एचपी बोर्ड में आए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दी

by
रोहित जसवाल। शिमला  : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में गणित विषय में कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम पास ही आएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह राहत सीबीएसई से एचपी बोर्ड में आए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दी है।
इसके बाद अगले शैक्षणिक सत्र अभ्यर्थियों को इस तरह की कोई भी राहत प्रदान नहीं की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान प्रदेश में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त कई स्कूलों में सीबीएसई के कई अभ्यर्थियों ने 11वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश लिया है।
इनमें से कई अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने 11वीं और 12वीं कक्षा में गणित विषय का चयन किया है। सीबीएसई में गणित विषय बेसिक स्तर पर पढ़ाया जाता है, जोकि आसान माना जाता है। इसके विपरीत एचपी बोर्ड से संबंधित स्कूलों में गणित की पढ़ाई थोड़ी कठिन है। ऐसे में सीबीएसई से एचपी बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है। इनका परीक्षा परिणाम उत्तीर्ण रहेगा। अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में इस राहत को शिक्षा बोर्ड नहीं देगा, बल्कि सीबीएसई बोर्ड से एचपी बोर्ड में आने वाले अभ्यर्थियों को भी गणित विषय को पास करना जरूरी होगा।
शिक्षा बोर्ड अधिनियम 1968 की धारा 19(3) में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने यह राहत अभ्यर्थियों को प्रदान की है। यह एक बार की छूट है।-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तकनीक ने बदला पत्रकारिता का स्वरूप, पत्रकारिता के मूल्य बनाए रखे मीडियाः मुकेश अग्निहोत्री

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शिमला में राज्यस्तरीय समारोह रोहित भदसाली। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज यहां आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के अवसर पर कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली में आज 278 युवाओं ने भाग लिया, 200 उत्तीर्ण

एएम नाथ: मंडी, 28 मार्च।  सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा मुख्यालय भर्ती जोन अंबाला के अंतर्गत पण्डोह में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह और देश सेवा का जज्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को कौशल हब के रूप में किया जा रहा विकसित: राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वृद्धाश्रम भंगरोटू व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर में आवासियों को उपायुक्त ने भेंट किए दिवाली उपहार

एएम नाथ। मंडी, 30 अक्टूबर। जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने वृद्ध आश्रम भंगरोटू के सभी वृद्धजनों व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय के बच्चों को दीपावली के पावन पर्व पर...
Translate »
error: Content is protected !!