हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 29 को

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 26 अक्तूबर। गुजरात के वडोदरा में 117 पदों को भरने के लिए दिल्ली की प्रसिद्ध कंपनी इनोवेशन लिमिटेड 29 अक्तूबर को सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।
जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इन पदों के लिए चयनित भूतपूर्व सैनिकों को 31,500 रुपये मासिक वेतन, ईपीएफ, ईएसआईसी, आवास और अन्य सुविधाएं मिलंेगी। उनके लिए महीने में 26 कार्य दिवस होंगे तथा डयूटी की अवधि 8 से 12 घंटे तक हो सकती है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेवानिवृत्त कैप्टन बलवान सिंह के मोबाइल नंबर 84929-53976, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल दलविंदर सिंह 81968-34206 और सेवानिवृत्त कर्नल कर्मवीर सिंह ढेसी के मोबाइल नंबर 79723-17968 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने की विकास खंडों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा : लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला, 11 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कांगड़ा जिला के समस्त विकास खंडों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर उपायुक्त कार्यालय के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम ने शाहपुर के विकास के लिए दी कई सौंगातें : पठानिया

शाहपुर 23 अक्तूबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की नई सौगातें दी हैं, मुख्यमंत्री ने हर मांग को पूरा किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया धर्मशाला में आधुनिक फोरेंसिक डिवीजन और डीपीआरसी भवन का उद्घाटन

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल उत्तरी क्षेत्र) धर्मशाला में डिजिटल फॉरेंसिक डिवीजन और उन्नत उपकरण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह सुविधा लगभग तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले चरण के चुनाव का प्रचार बंद, 17 जनवरी को होगा मतदान पहले चरण में 86 ग्राम पंचायतों में वोटिंग, पोलिंग पार्टियां रवाना

ऊना, 15 जनवरी: पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण का प्रचार अभियान शुक्रवार शाम 4 बजे से थम गया है तथा मतदान 17 जनवरी को होगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!