हमीरपुर से वृंदावन के लिए बस सेवा का उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ

by
हमीरपुर 26 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करने के बाद हमीरपुर बस स्टैंड पर वृंदावन के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने एचआरटीसी की धार्मिक स्थानों को ट्रांसपोर्ट सर्कट से जोड़ने की दर्शन सेवा योजना के तहत इस बस सेवा की शुरुआत की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस बस सेवा के आरंभ होने से वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी और वे आसानी से वहां के सभी धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, अन्य कांग्रेसी नेता, एच आर टी सी के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 साल तक सरकारी पद पर टिके अधिकारियों का होगा ट्रांसफर : मुख्यमंत्री सुक्खू ने मांगी लिस्ट

एएम नाथ। शिमला : :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभागों को ऐसे अधिकारियों की लिस्ट भेजने का निर्देश दिया है जो एक स्थान पर दो वर्ष से डटे हैं। लंबे समय से विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त : आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) में जाने की तैयारी जुटा

चंड़ीगढ़ :कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त करते हुए, भारत अपनी धरती पर आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स(FATF) में जाने की तैयारी जुट गया है। भारत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे- निर्माणाधीन भवनों के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगेः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुल्हन की तरह सजा तपोवन ….पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटका, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के स्पीकर धर्मशाला पहुंचे

एएम नाथ। धर्मशाला : तपोवन धर्मशाला में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित हो रहे राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र – ॥ के लिए तपोवन भवन धर्मशाला को दुल्हन की तरह...
Translate »
error: Content is protected !!