हम चाहें तो सुक्खू सरकार कभी भी गिरा सकते : कांग्रेस के कई गुट बीजेपी के संपर्क में’- हर्ष महाजन

by

एएम नाथ। शिमला :  राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह चाहे, तो आज भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को गिरा सकते हैं। उनके साथ कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। क्योंकि कांग्रेस के कुछ विधायकों को लगता है कि अगर सीएम सुक्खू इस पद पर बने रहे तो अगले कुछ सालों के लिए राजनीति में उनकी कोई जगह नहीं रहेगी।

भले ही कांग्रेस के कई विधायक उन लोगों के संपर्क में हैं, लेकिन कोई भी निर्णय पार्टी संगठन की सहमति से ली जाएगी और इसमें राज्य के लोगों का हित ध्यान में रखा जाएगा, क्योंकि पार्टी के लिए राज्य के लोगों का हित ही सर्वोपरि है और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए ही पार्टी कोई कदम उठाएगी।  वहीं सांसद ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा छह मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को रद्द करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाया गया असंवैधानिक कदम हैं, यह राजनीतिक स्थिरता के लिए उठाया गया था।

बता दें कि कोर्ट ने CPS नियुक्तियों को अमान्य घोषित करते हुए मुख्य संसदीय सचिवों को दी गई सभी सुविधाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने संसदीय सचिवों को दिए सभी विशेषाधिकार को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्देश दिया है।  कांग्रेस की आलोचना करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी के रूप में कांग्रेस पार्टी विफलता का परिणाम हरियाणा विधानसभा चुनावों में देखने को मिला है और राज्यों में कांग्रेस सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उसका प्रभाव महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव पर भी पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

”हम भाजपा वालों से बड़े हिंदू हैं, लेकिन उन्हें किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है : भाजपा का हिंदुत्व कार्ड हिमाचल प्रदेश में नहीं चलेगा लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह

शिमला :  लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है और हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं । विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तीन राज्यों...
article-image
पंजाब

शरीर की ज्ञान इंद्रियों में आंखों को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता : डा. रघुवीर सिंह

गढ़शंकर | ‘अपनी आंखों को प्यार करो’ थीम के तहत ब्लाक स्तरीय पीएचसी पोसी में सैमिनार करवाया गया। यह सैमिनार विश्व दृष्टि दिवस पर हर वर्ष करवाए जाने वाले प्रोग्राम तहत अक्तूबर के दूसरे...
article-image
पंजाब

अकालीदल से अलविदा कह रिंकू ने साथियों समेत भाजपा का थामा हाथ : राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ सहित खन्ना और सूद ने किया स्वागत

होशियारपुर 22 मई  : अकाली दल के वरिष्ठ नेता हरमरिन्दर सिंह रिंकू चांदपुरी अकालीदल को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हुए । इस मौके भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ सहित पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दलेंई में इशांत भारद्वाज के भजनों में जमकर झूमे लोग, भावना जरयाल ने भी खूब नचाये लोग : काकु राम ठाकुर ने स्थापित की मां भद्रकाली की मूर्ती

चम्बा/साहो, 28 नवंबर : साहो क्षेत्र की ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव दलेंई में स्थित मां भद्रकाली के मंदिर में अष्टधातु से बनी भव्य मूर्ती की स्थापना की गई । इस मूर्ति की स्थापना...
Translate »
error: Content is protected !!