हम संकल्प लेते है की हम 9 के 9 विधानसभा उपचुनाव जीतेगें – 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई : डॉ राजीव बिंदल

by

ऊना, 29 मार्च । भाजपा प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति बैठक का शुभारंभ जिला ऊना मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम जारी है। 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई है। यह बहुत बड़ी बात है। यह केवल मात्र इसलिए संभव हुआ हैं क्योंकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार में घुटन का माहौल है। उन्होने कहा कि अभी 6 या 9 उपचुनाव आने वाले है और इस बैठक में हम संकल्प लेते है की हम 9 के 9 विधानसभा उपचुनाव जीतेगें। इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस कैंप, सरकार और पार्टी में सुनामी आ गई है जिसके कारण आज कांग्रेस को लोक सभा चुनावों को लेकर प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पूर्ण चिंता में है की अब क्या करना चाहिए।

                            बिदंल ने कहा कि भाजपा को पूरा विश्वास है की आने वाले लोक सभा चुनावों में हिमाचल में हम 4 की 4 लोक सभा सीट जीतेंगे। हम आगे बड़ रहे है और देश में हम 400 पार जाने वाले है। बैठक में बिंदल ने चुनावी कैलेंडर के बारे में जानकारी भी दी जिसमे एससी मोर्चा, महिला मोर्चा, प्रधान उपप्रधान, विधायक, ओबीसी, अल्पसख्यिक सम्मेलन, बूथ विजय, लाभार्थी संपर्क अभियान, स्थापना दिवस, नव वर्ष, राम नौमी, अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल है।  सभी संसदीय क्षेत्र के संयोजक पूर्व में ही नियुक्त हो चुके है और अब उपचुनावों की दृष्टि से प्रतिएक विधान सभा का संयोजक भी नियुक्त किया जाएगा।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सह संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और पायल वैद्य होंगे। चुनाव कार्यालय प्रमुख पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, कॉल सेंटर प्रमुख प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, कार्यालय प्रबंधन प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, अतिथि विभाग प्रमुख सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, मीडिया विभाग प्रमुख मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा होंगे। ऐसे प्रदेश में 38 विभाग बनाए गए है।  भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए और कहा कि आगामी एक सप्ताह के अंतर्गत सभी लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक अपने-अपने संसदीय चुनाव कार्यालय में होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्मस लाईसेंस धारक 25 मार्च तक जमा करवायें हथियार – DC जतिन लाल

ऊना, 18 मार्च – लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर कानून व्यवस्था और निष्पक्ष व सुचारू रूप से चुनावों के संचालन हेतू जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जिला के समस्त आर्मस लाईसेंस धारकों को आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ विभाग को जनजातीय क्षेत्र में 17 जून से पहले स्वीकृत पदों में से 50 फ़ीसदी पद भरने के निर्देश

माननीय हाईकोर्ट ने जनजातीय क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रख लिया कड़ा संज्ञान : डॉ. जनक राज एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि बुधवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सूबेदार से साढ़े दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 1 जनवरी : पिछले दिनों गढ़शंकर के बीत इलाके के शेखोंवाल गांव के पूर्व सूबेदार के साथ साढ़े दस लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के विरुद्ध साइबर क्राइम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में करोड़ों की राहत राशि प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री

हमीरपुर 25 नवंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृह जिला हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को प्रदेश सरकार द्वारा घोषित विशेष राहत पैकेज के तहत करोड़ों की राहत राशि वितरित करेंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!