पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान…. संत रामपाल की शरण में पहुंचे

by

वायरल वीडियो से सियासी हलचल, कौल सिंह बोले— राजनीति छोड़ अब भक्ति के मार्ग पर

हिमाचल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम, आठ बार के विधायक कौल सिंह ठाकुर ने लिया संन्यास

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और आठ बार विधायक रहे कौल सिंह ठाकुर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कौल सिंह ठाकुर अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ संत रामपाल का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह स्वयं कहते सुनाई देते हैं कि उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया है और अब संत रामपाल की शरण में आ गए हैं।
वीडियो के दौरान संत रामपाल उन्हें दीक्षा ग्रहण कर भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देते दिखाई देते हैं। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस संबंध में कौल सिंह ठाकुर की ओर से वीडियो के अतिरिक्त कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।
करीब चार दशक तक हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे कौल सिंह ठाकुर कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और आठ बार विधायक चुने गए। मंडी क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में उनका प्रभावशाली राजनीतिक आधार माना जाता रहा है।
उनके राजनीति से संन्यास लेने के दावे को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि यह निर्णय अंतिम रूप से प्रभावी रहता है, तो इसका असर प्रदेश की कांग्रेस राजनीति और विशेषकर मंडी क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।
फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है। ऐसे में वायरल वीडियो में कौल सिंह ठाकुर द्वारा कही गई बातों को ही इस घटनाक्रम का आधार माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में उनके इस फैसले और उसके राजनीतिक प्रभाव को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक आफ बडौदा ने किया किसान पखवाडे़ का आयोजन

ऊना, 22 अक्तूबर: बैंक आफ बडौदा ने आज बटूही गांव में हमारा किसान, आत्मनिर्भर किसान विषय पर किसान पखवाडे़ का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए बैंक के संयुक्त प्रबंधक मनोज कुमार ने दी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में काम कर रहे पंजाबी युवाओं को बड़ी राहत : वर्क परमिट विस्तार के लिए अब मिलेंगे 90 दिन

LMIA आवेदन लंबित होने पर अतिरिक्त 30 दिनों का समय; नौकरी और इमिग्रेशन प्रक्रिया को लेकर कम होगी चिंता कनाडा। कनाडा में रोजगार कर रहे पंजाबी युवाओं के लिए राहत की खबर सामने आई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट की प्रभावी अनुपालना को बैठक आयोजित

सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने की अध्यक्षता जारी वित्त वर्ष के दौरान 65 दुकानदारों को फूड लाइसेंस जारी एएम नाथ। चम्बा :  सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दंपती सहित 3 की मौत, 2 घायल : कुमारसेन में अनियंत्रित होकर कार सतलुज नदी में गिरी

एएम नाथ। शिमला :   जिला शिमला में कुमारसेन के समीप महोली में एक सेलेरियो कार के अनियंत्रित सतलुज नदी में गिर गई । उक्त हादसे में हादसे में दंपती सहित 3 लोगों की मौके...
Translate »
error: Content is protected !!