रेरा चीफ की नियुक्ति में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाने के बिल के विरोध में विपक्ष का वॉक आउट

by

संविधान की धज्जियां उड़ाने और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है सुक्खू सरकार का बिल

एएम नाथ। धर्मशाला :  भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने सुक्खू सरकार द्वारा लाए गए विधेयक भू संपदा (विनिमयन और विकास) हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2025 पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट किया। मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार न तो संविधान को मानती है और न ही सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों को महत्व देती है। इसलिए सरकार आज यह ऐसा कानून लेकर आई है जो रेरा चीफ की नियुक्ति में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की भूमिका को समाप्त कर दे। सरकार को न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर भी भरोसा नहीं है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। इस पर सवाल किया गया तो मुख्यमंत्री ने हर बार की तरह विपक्ष पर न पढ़कर आने की टिप्पणी की। वह स्वयं कितना पढ़ते हैं और कितने ज्ञानी हैं, वह पूरा देश देख चुका है। हिमाचल प्रदेश 3 साल से उनके पढ़ने लिखने का खामियाजा भुगत रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि 2021 में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि संवैधानिक पदों की नियुक्ति में न्यायपालिका के अधिकारों को कम करने के प्रयास किए जाएंगे तो वह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होंगे। दूसरा यह केंद्रीय कानून है जो राज्यपाल महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति तक जाएगा, लेकिन केंद्रीय कानून को इस तरीके से बदलने का अधिकार राज्य सरकार के पास नहीं है। इसके बाद भी सरकारी है बिल लाकर संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ के दोषी को अदालत ने 3 वर्ष की कारावास की सजा, 25,000 रुपए जुर्माना

एएम नाथ । चंबा । स्पैशल जज चम्बा प्रीति ठाकुर की अदालत ने भटियात की रायपुर पंचायत के चेली गांव के मुकेश कुमार को नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दोषी करार देते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज के आदेश पर रेप पीड़िता की मां के खिलाफ मामला दर्ज… जांच में जुटी पुलिस- कि फर्जी दस्तावेज कहां से तैयार किया

लुधियाना  : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फर्जी दस्तावेज अदालत में पेश करने के मामले में थाना डिवीजन-सात की पुलिस ने जज के आदेश पर पीड़िता की मां के खिलाफ मामला दर्ज किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए पहला मतदान  पूर्वाभ्यास संपन्न : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एएम नाथ। चंबा 24 अप्रैल :   लोकसभा निर्वाचन-2024  के सफल संचालन के दृष्टिगत उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत   पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीबीएनडीए की ग्रीन बद्दी क्लीन बद्दी प्लांटेशन ड्राइव के तहत सनसिटी मार्ग पर किया पौधारोपण

सीईओ बी.बी .एन.डी.ए सोनाक्षी तोमर ने किया शुभारंभ कहा जापानी टेक्नोलॉजी मियां बाकी तकनीक के आधार पर किया गया पौधारोपण। बद्दी 14 जनवरी (तारा) : बद्दी -बरोटीवाला -नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रीन बद्दी क्लीन...
Translate »
error: Content is protected !!