मंत्री बैंस के चाचा पर खनन को लेकर धमकाने का आरोप : सीपीआई (एम) के जिला सचिव सुरजीत सिंह ढेर को खनन को लेकर धमकाने और फोन पर गाली देने का आरोप

by

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के चाचा पर सीपीआई (एम) के नेता को खनन को लेकर धमकाने और फोन पर गाली देने का आरोप है। सीपीआई (एम) के जिला सचिव सुरजीत सिंह ढेर ने एसएसपी को शिकायत देकर हरजोत सिंह बैंस के चाचा बचित्र सिंह पर कारवाई करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि वह अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, इसलिए बचित्र सिंह उनके खिलाफ हैं। उन्होने कहा कि बचित्र सिंह ने उन्हें फोन कर गाली और धमकी दी है। इसकी फोन रिकार्डिंग भी उनके पास है। उन्होने कहा कि कैबिनेट मंत्री की शह पर बचित्र सिंह ने धमकाया है। मंत्री के नोटिस में भी यह बात लाई गई लेकिन उन्होंने भी गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि अगर मुझे या मेरे परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके जिम्मेदार बचित्र सिंह होंगे। वहीं, बचित्र सिंह ने आरोपों को झूठा बताया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उस रात मैं और मेरी दोस्त…’, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर लगा दुष्कर्म का आरोप कितना सच? महिला की दोस्त ने बताई कहानी

पंचकूला।  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म के आरोप लगाने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब इस प्रकरण की चश्मदीद गवाह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

48 घंटे में दूसरा हादसा :चेक रिपब्लिक की पैराग्लाइडर की हिमाचल में मौत

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के मनाली में 48 घंटे के अंदर दूसरे विदेशी नागरिक की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बेल्जियम के एक पैराग्लाइडर की मौत के एक दिन...
article-image
पंजाब

युवक की करंट लगने से मौत : हरवां बीत के एक 22 वर्षीय साहिल धीमान की

गढ़शंकर, 23 जुलाई : गांव हरवां बीत के एक 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार साहिल धीमान (22) पुत्र अमरीक सिंह धीमान निवासी हरमां...
article-image
पंजाब

An awareness workshop on drug

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.18 :  As per the instructions of Smt. Komal Mittal, IAS, Hon’ble Deputy Commissioner, Hoshiarpur, under the leadership of Dr. Harbans Kaur, Deputy Medical Commissioner, Hoshiarpur, with the efforts of Rajesh Kumar Mahajan,...
Translate »
error: Content is protected !!