हरसिमरत बादल ने मानसा के एसएसपी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

by

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से वैभव चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग; नशे से मृत युवक के शव को लेकर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मानसा।  शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता एवं बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएसपी ने सांसद के रूप में उनके कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डाली और नशे के कारण जान गंवाने वाले एक युवक के मामले में उठाई गई उनकी चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया।
हरसिमरत कौर बादल ने लोकसभा के नियम 223 के तहत औपचारिक नोटिस देकर विशेषाधिकार हनन का प्रश्न उठाने की अनुमति मांगी है। साथ ही पंजाब सरकार से मामले की विस्तृत रिपोर्ट और इससे संबंधित सभी दस्तावेज सदन में प्रस्तुत करवाने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जबरन वसूली के मामलों में 2 गिरफ्तार : कार गन प्वाइंट पर थी छीनी

मोहाली :  पंजाब के विभिन्न हिस्सों में लूटपाट और जबरन वसूली के मामलों में शामिल दो आरोपियो को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमर वीर सिंह और अवतार सिंह के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में गोलीबारी मामले में लापरवाही पर पांच (5) पुलिसकर्मी निलंबित

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 17 जून: चंडीगढ़ में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिस कर्मियों...
article-image
पंजाब

Annual Bhandara at Baba Aoggarh

Khanna’s Appeal: Visit Baba Aoggarh Mandir Receive Prasad and Seek Blessings Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 4 : Former Rajya Sabha MP and Chairman of Baba Aoggarh Shri Fatehnath Charitable Trust, Jaijon, Avinash Rai Khanna,...
Translate »
error: Content is protected !!