हरिद्वार में सतगुरु रविदास जी का 648वां प्रकाश पर्व श्रदापूर्वक मनाया

by

होशियारपुर/हरिद्वार/ गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब के नेतृत्व में सतगुरु रविदास महाराज जी का 648वां प्रकाश पर्व निर्मला छावनी आश्रम, हरिद्वार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इससे पहले आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद रागी जत्थों और संतों व महापुरुषों द्वारा प्रवचन किए गए और संगत को कीर्तन से निहाल किया। इस अवसर पर गुरु रविदास साधु सम्प्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब के चेयरमैन संत सरवन दास बोहन की देखरेख में आयोजित भव्य समारोह के दौरान अध्यक्ष संत निर्मल दास बाबे जोड़े, महासचिव संत इंदर दास सेखा, संत परमजीत दास नगर कैशियर, बहन संतोष कुमारी बिल्डिंग इंचार्ज ने सभी संतों, महापुरुषों व श्रद्धालुओं, हरिद्वार पुलिस, प्रशासन का सुचारू व्यवस्था व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सोसायटी ने धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के नेताओं को शेरपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरकार की ओर से उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री देश राज कर्णवाल, राजीव स्वरूप आईजी गढ़वाल मंडल उत्तराखंड मौजूद रहे।

इस अवसर पर संत बलवंत सिंह डिंगरिया, महंत परषोत्तम लाल चक हकीम, संत धर्मपाल शेरगढ़, संत रमेश दास डेरा कलरां शेरपुर, संत जागीर सिंह सरबत भला आश्रम नंदाचौर, संत परगट नाथ बालयोगी, संत विनय मुनि जम्मू, संत जसवंत दास रावलपिंडी, संत कुलदीप दास बस्सी मारूफ, संत बीबी कुलदीप कौर मेहना, संत बीबी कमलेश कुमारी नाहलां, संत बलकार सिंह तग्गर वडाला, संत हरमीत सिंह, बाना साहिब, प्रीत रविदासिया जत्था हरियाणा, संत भगवान दास आबादपुरा, संत दिलदार सिंह, संत सतीश दास हबजी मोर पुदरी, संत गुरनाम दास पुदरी कैथल, संत गुरुमीत दास, राजेश दास बजवाड़ा, संत मनोहर दास लिद्धारां भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. राहुल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, आशु निर्मल प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, राजवीर सिंह इंस्पेक्टर गाजियाबाद, पुष्पिंदर रावत पूर्व अध्यक्ष, राम कुमार राणा प्रदेश अध्यक्ष बसपा, बिरजेश कुमार जिला अध्यक्ष बसपा हरिद्वार, विजय पाल सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहरो में लगने वाली एलईडी लाइटों के कार्य में तेजी लाई जाए : एग्रीमैंट अनुसार खराब व बंद लाइटों को बदला जाए-डीसी

एक साल से फंड, ग्रांट न प्रयोग करने में असफल संस्थाएं इसे वापिस लौटाएं, शहर व गांवो में लगे गंदगी के ढेर हटाएं जाएं नवांशहर। डीसी नवजोत पाल सिंह रंधावा ने जिले में चल...
article-image
पंजाब

All the lawyers showed solidarity

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/july 19 :   A stormy meeting of all the members of District Bar Association Hoshiarpur was held under the chairmanship of Advocate Ranjit Kumar President, while addressing which Advocate Ranjit Kumar said that...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा, शशि थरूर , नितिन गडकरी… भारत के अगले उपराष्ट्रपति को लेकर इन नामों की चर्चा

नई दिल्ली :  क्या शशि थरूर भारत के अगले उपराष्ट्रपति बनेंगे? जगदीप धनखड़ के भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे देने के बाद अटकलों का दौर लगातार जारी है। इस पद को लेकर अलग-अलग...
Translate »
error: Content is protected !!