हरिद्वार में 5 करोड़ की डकैती का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by

रिद्वार, 17 सितंबर :  उत्तराखंड के हरिद्वार में पांच करोड़ की डकैती में शामिल एक इनामी बदमाश को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। एक सितंबर को हरिद्वार के सबसे पॉश बाजार रानीपुर मोड़ पर बालाजी ज्वेलर्स में पांच डकैतों ने हथियारों के बल पर डाका डाला था।

गढ़वाल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) करन सिंह नगन्याल ने बताया कि शोरूम से लूटा हुआ कुछ माल बरामद हुआ है। मुठभेड़ में मारे गए डकैत की पहचान पंजाब के रहने वाले सतपाल के रूप में हुई है। उसका आपराधिक इतिहास मिला है, उस पर एनडीपीएस के तहत दो मामले दर्ज हैं। आईजी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक लूट की वारदात में शामिल बदमाश से भी उसका हुलिया मिलता-जुलता पाया गया है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार लूट में शामिल सभी आरोपी पंजाब के मुक्तसर क्षेत्र के हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ को मिली दो करोड़ की सौगात, बंगाणा में इको पार्क, रेंज ऑफिस व सिंहाणा में रेस्ट हाउस का लोकार्पण, बंगाणा में इंस्पेक्शन हट का शिलान्यास

कुटलैहड़ में पैरा ग्लाइडिंग का ट्रायल 15 जुलाई को होगाः वीरेंद्र कंवर ऊना- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन व मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर निगम चुनावों में पंजाब की आप सरकार लोकतंत्र की उड़ा रही धज्जीआं : खन्ना 

 अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के फाड़े जा रहे नामांकन पत्र, दी जा रही धमकियाँ, पटियाला प्रकरण की कड़े शब्दों में की निंदा – खन्ना होशियारपुर, 13 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश...
article-image
पंजाब

श्री बाला जी मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शहर के प्रसिद्ध श्री बाला जी संकट मोचन हनुमान मंदिर भीम नगर में बाला जी की भव्य और दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का पावन समारोह बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया को कौन दे रहा संरक्षण कि मंत्री भी आ रहे हैं बेबस नजर : जयराम ठाकुर

खनन के मामले में आम लोगों की हाई कोर्ट से गुहार का मतलब बेलगाम माफिया,  मंत्रियों को सड़कों और जनसभाओं में खनन रोकने की फरियाद करने से पता चलते हैं हालात व्यवस्था परिवर्तन वाली...
Translate »
error: Content is protected !!