नगर निगम चुनावों में पंजाब की आप सरकार लोकतंत्र की उड़ा रही धज्जीआं : खन्ना 

by
 अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के फाड़े जा रहे नामांकन पत्र, दी जा रही धमकियाँ, पटियाला प्रकरण की कड़े शब्दों में की निंदा – खन्ना
होशियारपुर, 13 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की विफलता के चलते प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को सिरे से नकार चुकी है। अब आम आदमी पार्टी के नेता प्रदेश में चुनावों को जीतने के लिए धक्केशाही का प्रयोग करने पर उतर आये हैं। खन्ना ने कहा कि बीते लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में आम आदमी पार्टी के नेताओ ने गुंडागर्दी का जो प्रदर्शन किया है उससे यह सिद्ध हो चूका है कि आम आदमी पार्टी अब जनता पर राज करने के लिए अनैतिकता का सहारा ले रही है। अब नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी के नेता अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र फाड़ रहे हैं और धमकियाँ दे रहे हैं जिसका उदाहरण पटियाला में देखने को मिला है जो कि आप नेताओं का बेहद निंदनीय कृत्या है और लोकतंत्र की हत्या है। खन्ना ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की जनता दूरदर्शी और लोकतान्त्रिक सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आने वाले समय में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए आम आदमी पार्टी को पंजाब की सत्ता से दरकिनार कर देगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल- शिमला में दो थानों में अलग अलह मामले दर्ज

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में शिमला शहर के दो थानों में दो अलग-अलग मामले...
article-image
पंजाब

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाना एक ऐतिहासिक फैसला : पवन दीवान 

लुधियाना, 9 अगस्त: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक स्थिरता से संभव हुआ कुटलैहड़ का विकासः वीरेंद्र कंवर

वीरेंद्र कंवर ने रछोह, खेड़ी, डरोह, सरोह, बसातर, चमियाड़ी व सुकनेड़ा में संपर्क से समर्थन यात्रा निकाली ऊना, 28 जनवरी: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने...
Translate »
error: Content is protected !!