हरियाणा में युवती की हत्या की : फिर शव हिमाचल के जंगल में जलाया , प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; पुलिस ने पकड़ा आरोपी

by

एएम नाथ । नाहन : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक पुलिस बटालियन शिविर के निकट जंगल में एक महिला का अधजला शव मिलने के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पांवटा साहिब उपमंडल के धौलाकुआं क्षेत्र की कोलर पंचायत के जंगल में युवती का अधजला शव मिला था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या हरियाणा के जिला अंबाला में की गई थी, इसके बाद शव को हिमाचल प्रदेश लाकर जंगल में आग के हवाले कर दिया गया। युवती की हत्या के मामले में जिला अंबाला के बराडा निवासी संदीप शर्मा को माजरा पुलिस ने रात को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार धौलाकुआं क्षेत्र में नेशनल हाईवे 07 से करीब 100 मीटर दूर जंगल में युवती का अधजला हुआ शव बरामद हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला की बराडा पुलिस और माजरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपित संदीप निवासी बराडा जिला अंबाला को पांवटा साहिब के बातापुल के समीप से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपित ने अंबाला स्थित अपने घर में युवती की हत्या की थी। इसके बाद शव को बैग में डालकर हिमाचल लाया गया और जंगल में जलाने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान आरोपित और एक अन्य व्यक्ति शव को रेहड़ी पर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। बराडा पुलिस ने पहले ही इस संबंध में केस दर्ज कर लिया था और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही थी।

जलता हुआ शव मिला था  :  युवती का जलता हुआ शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद अब आरोपित को पकड़ लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी द्वारा श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्रों के विकास हेतु ग्रांट जारी : सिर्फ दावों में ही नहीं, जमीनी स्तर पर भी दिखना चाहिए विकास – मनीष तिवारी

रोपड़/श्री आनंदपुर साहिब, 9 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से लगातार ग्रांट जारी की जा रही है। जिन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 के उप चुनाव : 05 नवम्बर, 2023 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक मतदान होगा

अर्की :   राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के अर्की में नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 02 मियांपुर के उप निर्वाचन के लिए समयसारिणी जारी कर दी गई है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी पात्र बच्चों और युवाओं तक पहुंचे सुख आश्रय योजना का लाभ : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक में एडीसी मनेश यादव ने दिए निर्देश

हमीरपुर 29 नवंबर। एडीसी मनेश यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना...
article-image
पंजाब

शादी में बज रहा था डीजे, अचानक बुलानी पड़ी पुलिस : चोर वेटर की ड्रेस पहनकर पहुंचा और मौका पाते ही दूल्हे की मां का पर्स चोरी कर फरार

समराला:  समराला के निजी पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। शादी में आए लोग खाने-पीने और डांस में मशगुल थे। वहीं, दूल्हा गुरशरणदीप सिंह की मां मनजीत कौर अपने बेटे की शादी की...
Translate »
error: Content is protected !!