हरियाणा लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा , मेरी कामना है कि पंजाब भी एक बार फिर देश का नंबर-1 राज्य बने : सीएम नायब सैनी

by
नकोदर :   नकोदर स्थित अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के तीन दिवसीय वार्षिक मेले के अंतिम दिन  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दरबार में पहुंचे। दोपहर करीब 2 बजे उनके आगमन पर प्रबंधक कमेटी और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने दरबार में माथा टेककर देश और प्रदेश की शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की।
अपने संबोधन में नायब सैनी ने कहा कि जिस तरह हरियाणा लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, उसी तरह उनकी कामना है कि पंजाब भी एक बार फिर देश का नंबर-1 राज्य बने और पहले से अधिक तेज़ी से प्रगति करे। उन्होंने बापू लाल बादशाह जी की गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की भावना को प्रेरणादायी बताते हुए दरगाह की आध्यात्मिक महिमा का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों के प्रति अपनापन जताते हुए कहा कि यदि पंजाब के किसी व्यक्ति या हरियाणा में रहने वाले उनके रिश्तेदारों का कोई काम हो, तो वे बेझिझक उनसे संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक भाई के नाते उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। कार्यक्रम की सबसे खास बात तब रही जब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना पूरा संबोधन शुद्ध और सहज पंजाबी भाषा में दिया। उनकी पंजाबी सुनकर दरबार परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच संचालक ने भी उनकी भाषा की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें सुनकर ऐसा लगा मानो वे हरियाणा नहीं, बल्कि पंजाब के ही मुख्यमंत्री हों।
इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व मंत्री असीम गोयल को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में साईं हंस दरवेश, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, जगबीर बराड़, मनीष धीर, शेफी चावला, दविंदर कलेर, अजय बजाज और आदित्य भटारा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चक्क सराय में 276 बच्चों को बांटे स्वेटर, कार्यक्रम में उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

रोहित जसवाल। ऊना, 28 फरवरी। सेवा रक्षा प्रयास (एसआरपी) संस्था पोलियां पुरोहितां द्वारा शुक्रवार को अंब उपमंडल के प्राईमरी स्कूल चक्क सराय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेडी कॉनस्टेबल की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर SHO ने की आत्महत्या? … आईफोन, महंगा हार और 25 लाख की डिमांड, उलझती जा रही गुत्थी

उत्तर प्रदेश के जालौन में बीते दिनों कुठौंद थाने के प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर अरुण कुमार राय ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सरकारी आवास स्थित कमरे में उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून...
article-image
पंजाब

पुलिस बोली जांच में सहयोग नहीं दिया, बढ़ेगी मुश्किल, बाजवा ने कहा- सभी जवाब दिए, बस सोर्स नहीं बताऊंगा

चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा  के ‘पंजाब में 50 बम आए’ बयान से मंगलवार को पंजाब की राजनीति गूंजती रही। बाजवा दोपहर 2:35 बजे साइबर थाने...
article-image
पंजाब

25 वर्षीय युवक का शव गली सड़ी अवस्था मे बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव पनाम के निकट नहर की पटड़़ी पर एक 25 वर्षीय गली सड़ी अवस्था में नहर की पटड़़ी पर मिला मिला जिसके शव में कीेड़े पड़ गए थे। गढ़शंकर पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!