स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र के राजेश शर्मा ने भेंट की। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में हाल ही में अपनी जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा के पिता राजेश शर्मा नेे मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आदित्य शर्मा की असामयिक मृत्यु का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाए, क्योंकि अब तक इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री ने शोकग्रस्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार मजबूती के साथ परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे ताकि परिवार को न्याय मिल सके। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर आदित्य शर्मा की माता सुषमा शर्मा भी उपस्थित थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काँगड़ा से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार राजीव भारद्वाज

एएम नाथ । धर्मशाला :  डॉ राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष है और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेपर लीक पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट के पीएम मोदी के ऐलान पर DU का समर्थन : सोनम वांगचुक से कहा- अनशन खत्म करें

नई दिल्ली । देश के लाखों छात्रों के भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधलियों को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्र सरकार ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है। नीट (NEET) और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकी ढेर, दो AK-47 बरामद : पंजाब में गुरदासपुर पुलिस चौकी पर हमले के थे आरोपी

चंडीगढ़, 23 दिसंबर :   पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में कथित रूप से संलिप्त तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकवादी सोमवार को पीलीभीत में उत्तर प्रदेश और पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में पहले दिन 69 किसानों से खरीदी प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं : 25 मई तक होगी गेहूं और कच्ची हल्दी की खरीद, प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को होगा लाभ

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं और हल्दी के लिए अलग से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के बाद प्रदेश सरकार ने इन फसलों की खरीद वीरवार से आरंभ कर...
Translate »
error: Content is protected !!