हरोली के रोड़ा में 9.97 करोड़ रुपये से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक : ऊना बनेगा एथलेटिक्स प्रतिभाओं का नया केंद्र

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 1 जुलाई. खेल अवसंरचना के क्षेत्र में ऊना जिला एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा गांव में 9.97 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। इस ट्रैक से न केवल ऊना जिले बल्कि आसपास के जिलों के युवाओं के लिए वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच मिलेगा।
ऊना में खेल अवसंरचना के विस्तार को नया आयाम
ऊना में पहले से ही युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा संचालित छात्रावास के माध्यम से आधुनिक खेल प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। अब इस सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण से विशेष रूप से एथलेटिक्स में करियर बनाने की चाह रखने वाले खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का अभ्यास स्थल मिलेगा, जो उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।
खेलों में अग्रणी ऊना
ऊना जिला पहले से ही खेलों के क्षेत्र में एक पहचान बना चुका है। यहां के खिलाड़ियों ने हॉकी, कबड्डी और पैरा एथलेटिक्स जैसे क्षेत्रों में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह परंपरा नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन रही है।
खेल संरचनाओं का निरंतर विकास
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में खेल संरचनाओं का निरंतर विकास हो रहा है और यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया जा रहा है।
खेलों में ऊना की अलग पहचान, उसे और मजबूत कर रहे हैं – मुकेश अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना ने खेलों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और राज्य सरकार इस पहचान को और सशक्त बनाने के लिए वैज्ञानिक कोचिंग और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि रोड़ा में बनने वाला सिंथेटिक ट्रैक युवा प्रतिभाओं को तराशने के साथ-साथ उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही, यह प्रयास युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 14 से 20 जुलाई तक होंगे ऑडिशन

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच, पीएम श्री स्कूल चंबा में होगी चयन प्रक्रिया एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा बरागू मार्ग पर पलटा : रोलर चालक व परिचालक ने छलांग लगा कर बचाई जान

पट्टा मेहलोग, 8 मार्च (तारा) :  पट्टा मेहलोग- बरागू- सड़क पर सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार का रोलर को बैक करते समय मोड़ पर पलट गया। जिससे वह खाई में चला गया और कुछ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

XEN सुरेंद्र धीमान का फूलों का गुलदस्ता देकर बीबीएमबी मजदूर भलाई संगठन, नंगल ने किया अभिनंदन

नंगल । बीबीएमबी मजदूर भलाई संगठन नंगल दुआरा अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता भवन निर्माण टाउनशिप मंडल  XEN टाउनशिप डिविजन का कार्यभार संभालने पर  सुरेंद्र धीमान को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समूर व चपलाह में निर्मित चैक डेम में होगा मछली पालनः

मछली पालन को लेकर केटीडीएस तथा जल शक्ति विभाग के बीच हुआ समझौता ऊना : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समूर तथा चपलाह में निर्मित चेक डेमों में मत्स्य पालन आरंभ किया जाएगा, जिससे...
Translate »
error: Content is protected !!