हरोली को मिले पंजाबी भाषा अध्यापक के 17 पद

by

ऊना, 7 फरवरीः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा है कि हरोली को पंजाबी भाषा अध्यापक के 17 पद मिले हैं, जिससे अब हरोली की सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में जल्द ही इनकी तैनाती की जाएगी।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि 25 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हरोली विस क्षेत्र के प्रवास पर आए थे तथा उसी दिन उनके सामने हरोली में पंजाबी भाषा अध्यापकों को भर्ती करने की मांग रखी गई थी, जिसे सीएम ने सहर्ष स्वीकार कर लिया था। उन्होंने हरोली की मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में हमने सरकार से जो भी मांगा, वह मिला है। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र पंजाब राज्य की सीमा के साथ सटा हुआ है तथा यहां पर पंजाबी भाषा बोली जाती है। साथ ही हरोली के अनेकों परिवारों की रिश्तेदारियां पंजाब में पड़ती हैं। इसीलिए हरोली विस क्षेत्र की यहां के सरकारी स्कूलों में पंजाबी भाषा को पढ़ाने की चिर लंबित मांग थी, जिसे मौजूदा प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है।
17 पंजाबी भाषा अध्यापक पद हरोली को प्रदान करने के लिए प्रो. राम कुमार ने मुख्यंमत्री जय राम ठाकुर के साथ-साथ शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का भी धन्यवाद किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘भगवान से ही मदद मांगिए’. बयान पर विवाद के बाद बोले CJI- सभी धर्मों का करता हूं सम्मान

नई दिल्ली । जुराहो मंदिर विवाद पर सीजेआई बीआर गवई की प्रतिक्रिया सामने आई है । उन्होंने कहा है कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. मैं सभी धर्मों का सम्मान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिन की विशेष राजस्व अदालतों में तकसीम के 58 मामलों का निपटारा : DC अपूर्व देवगन

जिले में मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुरूप साप्ताहिक सुनवाई व्यवस्था लागू एएम नाथ।  मंडी, 10 जनवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशों की अनुपालना करते हुए इस सप्ताह मंगलवार, बुधवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला इंजीनियर की आपबीती- शराब पिलाकर नशे में किया रेप : दोस्तों के सामने नचवाया :

कानपुर  :  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में एक महिला इंजीनियर ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर पर गंभीर शोषण और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। महिला इंजीनियर का कहना है कि आरोपी ने शादी का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करोना कॉल ने दी नौकरी एचएमपीबी वायरस ने की घर भेजने की तैयारी

करोना कॉल ने दी नौकरी एचएमपीबी वायरस ने की घर भेजने की तैयार चंबा मेडिकल कॉलेज में एचएमपीबी से निपटने की तैयारी के बीच आदेश जारी होने के बाद पीएसए प्लांट हुए बंदए एम...
Translate »
error: Content is protected !!