हरोली पुलिस की बड़ी कारवाई :अप्पर बढ़ेड़ा में अवैध रूप से नशा मुक्ति केन्द्र चलाने पर की रेड, 6 के खिलाफ मामला दर्ज ,2 ग्रिफ्तार- इलाज के लिए भर्ती किये गए 33 लोगो को छुड़ाया

by

हरोली : ऊना जिले के हरोली के गांव अपर बढेड़ा में दो मंजिला इमारत में अवैध रूप से चलाए रहे एक नशा मुक्ति केंद्र का पुलिस ने रेड कर नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन करीब 33 लोगों को छुड़ाया है और नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाले 6 संचालकों के खिलाफ हरोली पुलिस ने झूठ बोल कर लोगों से रूपये ऐंठना व 33 युवकों को कमरे के अन्दर बन्द रखना पाया जाने पर बलराम निवासी बारापुर , बलजीत निवासी चब्बेवाल, सौरभ निवासी गांव बस्सी, अमरीक सिंह निवासी गांव मेहना, हरप्रीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह गांव बिहला जिला होशियारपुर पंजाब व राहुल कुमार पुत्र केपी सिंह निवासी रक्कड़ कलोनी जिला ऊना (हि.प्र.) के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है । जिन्में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त अबैध रूप में चलाये जा रहे नशा मुक्ति केंद्र में 31 लोग पंजाब के, जबकि दो चंबा और सोलन के रहने वाले हैं। इनमें 29 की उम्र 22 और 35 साल के बीच में है। केंद्र में भर्ती लोगों के उपचार के लिए कोई चिकित्सक और विशेषज्ञ मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस को केंद्र की देखरेख करने वाले केवल दो लोग और एक खाना बनाने का काम करने वाली महिला मिली है।

हरोली पुलिस को रविवार शाम गुप्त सूचना मिली कि गांव अपर बढेड़ा में स्थित एक मकान में अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। जिसके बाद एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी हरोली मोहन रावत, बीएमओ हरोली संजय मनकोटिया भी देर शाम अपर बढेड़ा में पहुंचे। उनकी अगुआई में पुलिस टीम ने मकान में छापेमारी की और तलाशी दौरान ग्राउंड फ्लोर पर 33 युवक इलाज के लिए भर्ती थे । इस दौरान नशा मुक्ति केंद्र के संचालक बलराम और बलजीत पुलिस को केंद्र संचालन से जुड़ें दस्तावेज नहीं दिखा पाए। उन्होंने पुलिस को बताया कि केंद्र का संचालन करीब छह महीने किया रहा है और वह दोनों देखरेख करते हैं। वहीं, मौके पर एक महिला भी मिली, जो खाना बनाती थी। इसके अलावा केंद्र से जुड़े चार अन्य आरोपी मौके पर नहीं मिले।
केंद्र में भर्ती अजय कुमार ने बताया कि केंद्र संचालकों ने इलाज के बदले उनके परिवार से 20,000 की राशि ली है। संचालकों ने उन्हें अपना केंद्र पंजीकृत होने का दावा कर ठगा है। उन्हें केंद्र के एक बड़े हाल में रखा जाता और बाहर से ताला लगा दिया जाता। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के अलावा अन्य व्यवस्थाएं और जरूर स्टाफ भी केंद्र में नहीं है। पुलिस ने जांच-पड़ताल में पाया कि सभी लोगों से इसी तरह झूठ बोलकर पैसे ऐंठे और 33 लोगों को को बीते कुछ माह से कमरे में बंद रखा गया।
गोंदपुर बनेहड़ा निवासी एक युवक इसी केंद्र में बीते वर्ष की मौत हो गई थी। परिजनों ने पीट-पीटकर युवक को मार डालने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच के बाद केंद्र को सील कर दिया गया था। इस बीच बीते दिनों अचानक बिना पुलिस और प्रशासन को सूचित किए दोबारा केंद्र खोला गया और वहां 33 लोगों का इलाज शुरू कर दिया।डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, दो आरोपियों को मौके से ग्रिफ्तार कर लिया गया है, अन्य चार आरोपियों को भी शीध्र पकड़ कर पूछताछ की जाएगी और इन्मे से मुख्य आरोपी कौन है, इसकी पड़ताल भी की जा रही है। केंद्र में मिले इलाज के लिए भर्ती युवकों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रतिनिधि विकास कार्यों को दें प्राथमिकता : कुलदीप पठानिया , ..m.भटियात में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से विधानसभा अध्यक्ष ने किया संवाद

जनसेवा और क्षेत्र का विकास हो जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता : पठानिया एएम नाथ। चुवाड़ी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सोमवार को भटियात विकासखंड के नव निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

करसोग में भारतीय जनता पार्टी के  सदस्यता महाभियान में पहुंचे जयराम ठाकुर

देशहित और समाजहित में काम करने  वाली भाजपा की सदस्यता लेने में  युवाओं, महिलाओं एवं सभी वर्गो मे काफी उत्साह: जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी/ करसोग :  भाजपा करसोग मंडल की महा सदस्यता अभियान...
article-image
पंजाब

सरकारी एलेमेंटरी  मॉडल स्कूल पिपलीवाल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न : सत्र के दौरान शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर तक बच्चों ने कुल 51 पदक जीते।

गढ़शंकर :   सरकारी एलीमेंट्री मॉडल स्कूल पिपलीवाल में स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) होशियारपुर के निर्देशानुसार  वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। स्कूल के वार्षिक...
article-image
पंजाब

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगे शिक्षा मंत्री तक पुहंचाने के लिए मांगपत्र विधायक रोड़ी को सौंपा

गढ़शंकर – गढ़शंकर ब्लाक  मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगे शिक्षा मंत्री तक पुहंचाने के मांगपत्र गढ़शंकर के विधायक जयकृष्ण सिंह रोड़ी को सौंपा। मिड डे मील यूनियन गढ़शंकर की प्रधान सोमा देवी...
Translate »
error: Content is protected !!