हरोली पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार : कर्मचारी ने चुराई थी 5.50 लाख की स्टील मोल्ड, 10,000 रुपये नकदी भी थी गायब

by

हरोली : गोंदपुर जयचंद स्थित एक फैक्टरी डायनेमिक विल्डिग कान्सेप्ट कंपनी से मशीनें और नकदी चुराने वाले सुपरवाइजर को पुलिस ने (जगराओं) लुधियाना से हरोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अवनीश निवासी गांव माधोपुर डाकघर व थाना तितरो तहसील नकुड़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कंपनी के कर्मचारी ने ही चोरी कर सामान बेचा दिया था।
9 अप्रैल को फैक्टरी मालिक गुरचरण सिंह देओल ने शिकायत दर्ज करवाई कि अवनीश बतौर सुपरवाइजर फैक्टरी में काम करता है। उसके पास ही मशीनरी का जिम्मा है। उसे गुरजीत कुमार ऑपरेटर ने सूचना दी कि फैक्टरी से एक स्टील मोल्ड चोरी हो गया है। स्टील मोल्ड की कीमत करीब 5.50 लाख रुपये है। इसके साथ 10,000 रुपये नकदी भी गायब थी। घटना के बाद से अवनीश भी गायब चल रहा था और फोन भी बंद था। उन्होंने अवनीश पर चोरी का शक जाहिर किया। पुलिस अब आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर रिकवरी करने की तैयारी मे है । उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने आरोपी को गिरफतार करने की पुष्टी की है । थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चोरो पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है व आम जनता का सहयोग भी हरोली पुलिस को लगातार मिल रहा है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माता बालासुंदरी मेले के आयोजन सम्बन्धी सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण- DC सुमित खिमटा

नाहन, 8 अप्रैल। उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर इस बार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक श्रद्धापूवर्क आयोजित किया जा रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर.एस बाली ने सुनीं लोगों की समस्याएं : समस्याओं को सुनना और उनकी शिकायतों का निवारण करना प्रथम कर्तव्य

पंचायत ऊपरली मजेठली में आसमानी बिजली गिरने वाले स्थान का किया दौरा। कांगड़ा, 29 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने बृहस्पतिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय : कर्मचारियों के लिए 15 लाख रुपये तक के नए निर्माण या नए घर एवं फ्लैट की खरीद और राशि चुकाने की क्षमता की शर्त लागू

शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य में हाल ही में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से हुए जान-माल के भारी नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमारे समाज के बदलते चेहरे का आईना : हादसों में मरती मानवता और बढ़ता कंटेंट कल्चर

एएम नाथ। चम्बा : शनिवार सुबह एक कार हादसे में चम्बा और चुराह के मशहूर सिंगर जगदीश सोनी सड़क पर दर्द से कराह रहे थे। वह पल ऐसा था, जब इंसानियत को सबसे पहले...
Translate »
error: Content is protected !!