हर्षित राणा बने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, गांव पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी बधाई

by

नंगल, 6 सितंबर ।  उपमंडल नंगल के गांव रामपुर साहनी के होनहार युवा हर्षित राणा भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर गांव लौटे तो पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव पहुंचने पर परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

हर्षित राणा को बधाई देने के लिए पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस भी उनके घर पहुंचे। उन्होंने हर्षित और उनके परिवार को बधाई दी तथा कुछ समय परिवार के साथ बिताया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए हर्षित राणा ने बताया कि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद प्लस वन और प्लस टू की पढ़ाई कैप्टन अमोल कालिया स्कूल, नया नंगल से पूरी की। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से बीटेक की पढ़ाई की। हर्षित ने बताया कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनकी मां उमा राणा गृहिणी होने के बावजूद उन्हें स्वयं पढ़ाती रहीं और हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उनके पिता राजेश राणा जर्मन कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

हर्षित के पिता राजेश राणा ने कहा कि उनके बेटे का बचपन से ही भारतीय वायुसेना में जाने का सपना था, जिसे आज उसने अपनी मेहनत और लगन से पूरा कर दिखाया है।

हर्षित की माता उमा राणा ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। उन्होंने कामना की कि हर्षित आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए अपने माता-पिता, गांव, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर हर्षित और उनके परिवार को बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आज का दिन हर्षित और उनके परिवार के लिए बेहद गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को हर्षित पर गर्व है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर्षित की सफलता से प्रेरणा लेकर क्षेत्र के अन्य युवा भी भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना में शामिल होकर अपने परिवार, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सुनील जाखड़ ने हरियाणा विधानसभा के लिए जमीन आवंटन का किया विरोध, पीएम से फैसले पर दोबारा विचार की मांग

चंडीगढ़  :  पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हरियाणा को अपना विधानसभा परिसर बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित करने के केंद्र के कदम का विरोध...
article-image
पंजाब

एक पेड़ मां के नाम-2 का जिला चंबा के 11 विद्यालयों में आगाज : 1130 छात्रों 146 माताओं और 154 अध्यापकों ने स्कूल के अन्दर व आस पास के क्षेत्रों में विभिन्न किस्मों के लगाए 585 पौधे

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के विभिन्न स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें स्कूलों के वि‌द्यार्थियों व उनकी माताओं तथा स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों सहित इको क्लब, एन.सी.सी., भारत स्काउट एण्ड...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज  बीएससी. बीएड  के  दूसरे सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार 

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी. बीएड के  दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल  प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि बीएससी बीएड के  दूसरे...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस ने आप के 5 मंत्रियों, कई विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया : आप ने धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी ने पंजाब में धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर  केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई आप नेताओं और समर्थकों ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!